Atishi Marlena | ANI 
देश

Delhi New CM: शपथ से पहले ही AAP नेता आतिशी का बन गया मजाक, स्वाति मालीवाल ने कह दी ये बड़ी बात

Delhi New CM: जब से दिल्ली के नए सीएम के तौर पर आम आदमी पार्टी ने आतिशी के नाम पर मुहर लगाई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर नेता से लेकर आम यूजर तक अपनी - अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं। इस बीच स्वाति मालीवाल ने आतिशी को डम्मी सीएम बताते हुए एक लंबा पोस्ट लिख दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ते जाएं इस खबर को अंत तक।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : आज यानी 17 सितंबर को दोपहर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ बैठक के बाद केजरीवाल के शीर्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी सीएम पद संभालेंगी। यह फैसला APP के विधायकों की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि आतिशी के पास दिल्ली सरकार में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग जैसे प्रमुख विभाग हैं. ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और रोड्स स्कॉलर आतिशी ने दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा में व्यापक सुधार लाने के लिए आप की प्रमुख मुहिम में बड़े पैमाने पर काम किया है।

लेकिन, जब से आतिशी के दिल्ली के अगले सीएम बनने की बात सामने आई है, सोशल मीडिया पर खुब चकल्लस हो रहा है। अलग - अलग नेता दिल्ली के अगले सीएम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस बीच राज्यसभा के मेंबर स्वाति मालीवाल ने आतिशी को दिल्ली का डम्मी सीएम बताते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा और अंत में बताया कि वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!।

यहां देखें स्वाति मालीवाल की एक्स पोस्ट

इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मज्जे लें रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा अतिशी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं... कही केजरीवाल ने हेमंत सोरेन वाली गलती तो नहीं की है ..?, एक दूसरे यूजर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के आरोपी के बदले एक ऐसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया है, जो आतंकियों की समर्थक रही है... जिसने अराजक तत्वों का समर्थन किया है, जिसने विदेश की धरती पर भारत को बदनाम किया है।

यहां देखें सोशल मीडिया पर यूजर्स की रिएक्शन्स

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें