सुप्रिया श्रीनेत (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'झारखंड में भाजपा की 68 में से 33 सीटों पर परिवारवाद', प्रधानमंत्री मोदी पर सुप्रिया श्रीनेत का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झामुमो और राजद को परिवारवाद की पार्टी बताकर निशाना साधा। अब इस कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में देश का सियासी माहौल गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झामुमो और राजद को परिवारवाद की पार्टी बताकर निशाना साधा। अब इस कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से 33 सीटों पर भाजपा ने परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। गौरतलब है कि झारखंड की कुल 81 सीटों में से भाजपा के हिस्से में 68 सीटें हैं। अन्य सीटों पर NDA के सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिन में गढ़वा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ‘परिवारवाद' की राजनीति में विश्वास करते हैं। दिल्ली प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा ने 68 में से 33 टिकट उन लोगों को दिए हैं जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं। उदाहरण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की पुत्रवधू और चंपई सोरेन के बेटे को टिकट दिया गया। इसलिए भाजपा को ‘परिवारवाद' के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।''

सुप्रिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया रोककर बैठी है, जिसे जारी करने पर राज्य के विकास में तेजी आ सकती थी। उन्होंने दावा कि झारखंड की हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और उसका पांच साल का रिपोर्ट कार्ड उपलब्धियों से भरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं को मैय्यन सम्मान योजना के तहत 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे यहां दोबारा गठबंधन सरकार बनने के बाद बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को झारखंड में होंगे और राज्य के और विकास का प्रारूप पेश करेंगे।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO