पटाखे बैन करने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोर्स- सोशल मीडिया
देश

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

Delhi Firecrackers Market: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों पर प्रतिबंध से जुड़े मामले पर सुनवाई की। CJI ने कहा कि जैसे ही कोर्ट पटाखे बैन करने का आदेश देगा, लोग दिन में ही पटाखे फोड़ने लगेंगे।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • सुप्रीम कोर्ट में पटाखे बैन करने की मांग पर सुनवाई हुई

  • कोर्ट ने लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही है

  • सीजेआई ने कोर्ट भी आदेश पारित करने से बचा है

  • कोर्ट ने पुरानी संस्कृति में त्योहार मनाने की बात कही है

Supreme Court Delhi Firecrackers Ban: देश में त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बैन करने की मांग की गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखों पर पाबंदी लगाने पर विचार करते हुए कहा कि लोगों की सेहत और धार्मिक भावनाओं के बीच संतुलन होना चाहिए। कोर्ट ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार मनाने के लिए खुद ही कम प्रदूषण फैलाने वाले तरीकों को अपनाएं। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने कहा कि वे ऐसे प्रतिबंधात्मक आदेश नहीं देना चाहते जिन्हें लागू करना मुश्किल हो।

सेहत पर होने वाले नुकसान को लेकर चर्चा

देश के प्रधान न्यायाधीश का कहना है कि हम धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन साथ ही लोगों को खुद आगे आकर इसे अपनाना चाहिए। पूरी प्रक्रिया में संतुलन बनाने वाला नजरिया होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों को पटाखों से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने की जरूरत पर जोर दिया। जस्टिस बागची ने पटाखे फोड़ने के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया, जिस पर एमिकस क्यूरी ने कहा कि अगर देवताओं को पता चले कि उनके नाम पर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और तकलीफ झेल रहे हैं, तो वे बहुत दुखी होंगे।

आदेश में सावधानी की बात कही

एमिकस क्यूरी और सीनियर वकील अपराजिता सिंह ने चेतावनी दी कि सही तरीके से लागू किए बिना प्रतिबंध बेअसर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का हर समय हर गली में मौजूद रहना नामुमकिन है।

इसको लेकर सीजेआई ने व्यावहारिक तरीका अपनाने की बात कही और जागरूकता अभियान चलाने, ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर रोक लगाने और कम नुकसानदायक विकल्पों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, "हमें कोई भी आदेश जारी करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी, ताकि उसे लागू करना और उस पर अमल करवाना संभव हो।"

पराली जलाने के रोकने पर भी चर्चा

मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा कि हमें लोगों को जागरूक और समझदार बनाना होगा और उन्हें बताना होगा कि कौन से पटाखे नुकसानदायक हैं और कौन से कम नुकसानदायक। हमें ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए और लोगों को हमारी पुरानी संस्कृति की ओर लौटने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिसमें सिर्फ फुलझड़ियां और दीये जलाए जाते थे।"

बेंच ने पराली जलाने से रोकने के उपायों पर भी चर्चा की, और केंद्र सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कदमों और भविष्य की योजनाओं पर एक अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने पर सहमत हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग