सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली सोर्स: सोशल मीडिया
देश

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर केस में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के कोर्ट में नहीं पहुंचने पर उन्हें फिर से समन भेजा गया है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली

  • राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को भेजा समन

  • अब 6 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Sukesh Chandrashekhar Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी और जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही आरोपी नहीं, बल्कि सरकारी गवाह हैं। लेकिन आज सुनवाई के दौरान वे कोर्ट नहीं पहुंची जिसे लेकर अदालत ने उन्हें समन भेजा है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट में 2 नवंबर को मामले की सुनवाई थी लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। जिसके बाद अदालत ने उन्हें फटकार सुनाते हुए कहा कि सुनवाई को हल्के में नहीं ले सकते। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी करते हुए नोरा को 6 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। ऐसे में मामले में अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी।

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही पर लगे हैं आरोप

बता दें कि इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नोरा फतेही को सरकारी गवाह बनाया गया है। नोरा फतेही ने हमेशा से ये दावा किया है कि वो इस मामले में किसी गलत गतिविधि में शामिल नहीं थीं, बल्कि खुद सुकेश के जालसाजी का शिकार बनी थीं।

उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी तक नहीं थी। दूसरी ओर, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने ये दावा किया था कि नोरा ने उससे कई बार महंगे तोहफे जैसे मोरक्को में घर के लिए फंड, महंगे बैग और गहने की मांग की थी और जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ उसके कान भी भरे थे।

ED जांच में सामने आया था ये मामला

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की जांच में सामने आया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को ठग सुकेश चंद्रशेखर या उसके सहयोगियों से लग्जरी कार जैसे BMW, महंगे बैग और ज्वेलरी जैसे तोहफे मिले थे। नोरा ने पूछताछ के दौरान खुद 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की BMW कार गिफ्ट में लेने की बात कबूली थी।

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन