युवा छात्रा ने पीएम मोदी से मांगी माफी (सौजन्य-IANS) 
देश

मैं सिर्फ 15 साल की हूं, प्लीज माफ कर दें... FIR दर्ज होते ही रो-रोकर मांगी माफी, PM मोदी को कहे थे अपशब्द

Student Apology Video: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित कमेंट्स को लेकर FIR दर्ज होने के बाद एक 15 साल के स्टूडेंट का माफी वाला वीडियो वायरल हो गया है।

प्रिया जैस

Student Apology Video Viral: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुलिस औपर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बोले गए अपशब्द अब उन्हीं पर भारी पड़ रहे है। जगह-जगह अब युवाओं पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक युवा लड़की माफी मांगती नजर आ रही है और अपने बर्ताव पर पछतावा जाहिर करती दिख रही है। इस लड़की पर नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा था और मामला दर्ज किया गया था।

युवा लड़की ने मांगी माफी

इस वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर, सूजी हुई आंखों से मानो वो काफी रोई हो सीधे दर्शकों से बात करती दिख रही है। वीडियो में स्वीकार करती है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उसकी बातें गलत थी और उसे ऐसा कहने पर गहरा पछतावा हो रहा है।

वीडियो में उसने कहा कि वह प्रदर्शन में मौजूद दूसरे लोगों के प्रभाव में आ गई थी और उसने ऐसी बातें कह दीं जिन्हें वह अब गलत मानती है। विरोध प्रदर्शन के माहौल ने उसकी सोचने-समझने की क्षमता पर असर डाला, जिससे उसने ऐसी बातें कह दीं जो वह आम तौर पर नहीं कहती।

लड़की आगे कहती नजर आ रही है कि उसे अपने किए पर पछतावा है और वह घटना की गंभीरता को समझती है। वह कहती है कि उसे अपनी बातों के असर का एहसास हो गया है और वह न केवल प्रधानमंत्री से, बल्कि देश भर के उन लोगों से भी माफी मांगना चाहती है जो उसकी बातों से आहत हुए होंगे।

मैं सिर्फ 15 साल की हूं

वीडियो में वह कहती है कि वह सिर्फ 15 साल की है। इस घटना को एक बड़ी गलती बताते हुए, वह कहती है कि उसका मकसद कभी भी ऐसा विवाद खड़ा करना नहीं था और अब उसे अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पछतावा जाहिर करते हुए वह कहती है कि उसने जो किया वह गलत था और उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

वह कहती है कि उसे बहुत शर्म आ रही है और घटना के बारे में सोचने के बाद उसे खुद का सामना करना भी मुश्किल लग रहा है। वीडियो में वह कहती है, "मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत सी बुरी बातें कहीं।"

प्लीज मुझे माफ कर दें

इसे अपनी 'पहली और आखिरी गलती' बताते हुए वह कहती है, "मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर दें।"

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नोएडा के एक पुलिस स्टेशन में प्रधानमंत्री के खिलाफ लड़की की टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। नोएडा पुलिस ने 'जीरो एफआईआर' दर्ज की, जिसे बाद में नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना था कि लड़की की टिप्पणियों से प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है और इससे अशांति फैल सकती है तथा सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है।

हालांकि, यह माफी मांगने वाला यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस हालिया इंस्टाग्राम वीडियो के कुछ ही घंटों बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने छात्रों को विरोध-प्रदर्शन के दौरान अपने खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद संयम और माफ करने की बात कही थी।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी