संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा, (सोर्स-PIB) 
देश

मिडिल ईस्ट जंग के बीच कैसे अपनों की रक्षा कर रहा भारत? LPG से पेट्रोल-डीजल तक, सरकार ने बताया पूरा प्लान

Inter-Ministerial Briefing: मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एलपीजी कैरियर 'शिवालिक' कल ही भारत पहुंच चुका है और 'नंदा देवी' के आज मंलवार को पहुंचने की उम्मीद है।

मनोज आर्या

West Asia Conflict India Impact: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति को लेकर हाई-लेवल ब्रीफिंग की है। मंगलवार को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित अंतर-मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम, विदेश और पत्तन एवं पोत परिवहन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

ईंधन की संभावित कमी की अफवाहों का फायदा उठाने वाले कालाबाजारियों पर सरकार ने कड़ा प्रहार किया है। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब तक 12,000 से अधिक छापेमारी की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप 15,000 से अधिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत के पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर है और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए किसी आयात की आवश्यकता नहीं है। रिफाइनरियों के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का इन्वेंट्री स्टॉक मौजूद है।

आज भारत पहुंचेगा 'नंदा देवी' जहाज

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एलपीजी कैरियर 'शिवालिक' कल ही भारत पहुंच चुका है और 'नंदा देवी' के आज मंलवार को पहुंचने की उम्मीद है, जिससे गैस की आपूर्ति और सुदृढ़ होगी। सरकार के नए नियम के मुताबिक, ग्रामीण इलाके में एलपीजी बुकिंग के लिए अब 25 से 45 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, शहरी क्षेत्र में बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतराल होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, शहरी क्षेत्रों में कमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी (PNG) पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 14 मार्च 2026 के नए संशोधन के अनुसार, जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की सलाह दी गई है।

'पैनिक बुकिंग' से बचने की अपील

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां (PSUs) डिजिटल मोड के माध्यम से बुकिंग को बढ़ावा दे रही हैं। वर्तमान में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग का आंकड़ा 94% तक पहुंच गया है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे 'पैनिक बुकिंग' न करें, क्योंकि स्टॉक पर्याप्त है और घबराहट में की गई बुकिंग से सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

आज वतन लौटेंगे 130 भारतीय

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों और उसके आसपास फंसे भारतीयों की मदद के लिए मिशन 24x7 काम कर रहे हैं। आर्मेनिया के रास्ते भारत आ रहे 130 तीर्थयात्रियों के आज वापस लौटने की संभावना है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की