सोनिया गांधी ( सोर्सः सोशल मीडिया ) 
देश

अचानक बिगड़ गई सोनिया गांधी की तबीयत: IGMC शिमला में हुआ इलाज, जांच के बाद क्या बोले डॉक्टर- VIDEO

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह शिमला घूमने के लिए गई हुई थीं।

अभिषेक सिंह

शिमला: पूर्व यूपी अध्यक्ष और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वह शिमला घूमने के लिए आई हुई थीं।

सूत्रों के हवाले से मिली ख़बर के अनुसार सोनिया को स्पेशल वॉर्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने यहां सोनिया गांधी का एमआरआई व ईसीजी भी किया है। हालांकि जांच के बाद वह वापस अस्पताल से घर के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनका अस्पताल पहुंचना रूटीन चेक-अप का हिस्सा था।

आपको बता दें कि पूर्व कांग्रसे अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच दिन पहले छुट्टियां मनाने के लिए शिमला आई हुई थीं। यहां वह कांग्रेस महासचिव व बेटी प्रियंका गांधी के छरबड़ा स्थिति आवास में ठहरी हुई हैं।

क्या बोले आईजीएमसी के डॉक्टर

आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. अमन चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी अस्पताल में सामान्य चेकअप के लिए आई थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो रही थी। जिसके बाद वे वापस छराबड़ा लौट गई हैं। सोनिया गांधी की सेहत अब स्थिर है और उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सीएम सुक्खू ने कैंसिल किया ऊना दौरा

सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर आ रही है कि सोनिया गांधी की तबीयत के बारे में पता चलते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना दौरा कैंसिल कर दिया है। वह वापस शिमला लौट रहे हैं। कुछ देर में वह भी आईजीएमसी पहुंच सकते हैं।

बढ़ती उम्र बन रही परेशानी का कारण

सोनिया गांधी 78 साल की हैं। उनकी बढ़ती उम्र और मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित जांच और उपचार जारी है। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हुई है और उन्हें कई स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। सोनिया गांधी लंबे समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल को BJP का करारा जवाब, नड्डा बोले- हार के बहाने ढूंढने में माहिर है कांग्रेस

2022 में हुआ था कोरोना संक्रमण

साल 2022 में उन्हें सांस लेने में दिक्कत और वायरल बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जून 2022 में कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें फिर से भर्ती कराना पड़ा था। सितंबर 2022 में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला