घटना स्थल की तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

ईद-ए-मिलाद उन नबी के कार्यक्रम में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे', फिर हुई भद्रावती जलाने की कोशिश

Kranataka News: कर्नाटक में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला भद्रावती का बताया जा रहा है। जहां पहले भी हिंसा भड़क चुकी है।

Saurabh Pal

Karnatka News: कर्नाटक में एक बार फिर सांप्रदायिक अराजकता फैलान की कोशिश की गई। शिवमोगा जिले में विशेष समुदाय के कार्यक्र में देश विरोधी व दुश्मन देश के समर्थन में नारे लगाए गए। मामला अति संवेदनशील भद्रावती का है, जहां ईद-ए-मिलाद उन नबी के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई। पुलिस के अनुसार भद्रावती के ओल्ड टाउन में मुस्लिम संगठन द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। वहीं स्थानीय लोग इस घटना से पहले सांप्रदायिक दंगे के गवाह रहे हैं। ऐसे में जिले में लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आराजक तत्वों पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

एसपी ने कहा FIR दर्ज कर जांच शुरु की

शिवमोगा एसपी मिथुन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला सोमवार का है। एसपी ने कहा कि घटना को लेकर भद्रावती में FIR दर्ज कर रहे हैं और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मिथुन कुमार का कहना है कि साथ ही हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना कब की है, कहां की है और वायरल वीडियो की सत्यता क्या है। उसके बाद जांच की जाएगी। इसके अलावा एसपी ने बताया कि तीन निरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस के 3 दल लोगों की पहचान के लिए गठित किए हैं। हमारे पास ड्रोन और सीसीटीवी के फुटेज हैं। हम फुटेज के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।

नारे लगाने की मानसिकता की निंदा

एसपी मिथुन कुमार ने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नारेबाजी उनकी मानसिकता दर्शाती है। वहीं घटना को लेकर भाजपा सांसद ने सुधाकर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साशन में राष्ट्रविरोधी तत्वों का हौसला बढ़ गया है। इसकी शुरुआत 2 साल पहले सौध में नारेबाजी से हुई थी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस