देश

सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, भाजपा हुई कांग्रेस पर हमलावर; संबित पात्रा बोले- राहुल के कहने पर दिया बयान

रवि शुक्ला

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई बताया। इसी के साथ करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए धन्यवाद भी कहा। सिद्धू के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। पात्रा ने कहा, "सिद्धू ने यह बयान ऐसे ही नहीं दिया है, राहुल गांधी के इशारे पर यह बयान दिया है। 

संबित पात्रा ने कहा, "कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु पाकिस्तान जाएं और इमरान खान का महिमामंडन न करें, पाकिस्तान की स्तुति न करें ऐसा हो नहीं सकता।"

उन्होंने कहा, "आज सिद्धू ने इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहकर संबोधित किया और कहा कि मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। ये करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए चिंता का विषय है।"

सिद्दू का बयान इत्तेफाक नहीं

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए पात्रा, "कांग्रेस पार्टी का ये एक प्रकार का तरीका है। सलमान खर्शीद, मणिशंकर अय्यर, राशिद अल्वी और इन सबके ऊपर राहुल गांधी, ये सभी हिंदू और हिंदुत्व को गाली देते हैं। वहीं सिद्धू पाकिस्तान के हित में बयान देते हैं। ये कोई इत्तेफाकन नहीं है।"

https://twitter.com/BJP4India/status/1461977509449256960

ज्ञात हो कि, नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर साहिब के दर्शन करने अपने समर्थको के साथ वहां गए थे। वहां से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कॉरिडोर खोलने का श्रेय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया। इसी के साथ इमरान को सिद्धू ने अपना बड़ा भाई भी बताया।

जिसको जो कहना है कहने दो 

इमरान खान को बड़ा भाई बताने पर भाजपा द्वारा उठाये जारहे सवालों पर सिद्धू ने जवाब दिया है। गुरुदासपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "'भाजपा जो चाहे कह दे...'' इसी के साथ उन्होंने बोर्डर खोलने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "मेरा निवेदन है कि यदि आप पंजाब की जिंदगी बदलना चाहते हैं तो हमें सीमाएं खोल देनी चाहिए (सीमापार व्यापार के लिए)। हमें मुंद्रा बंदरगाह से क्यों जाना चाहिए, कुल 2100 किलोमीटर? यहां से क्यों नहीं, जहां यह केवल 21 किलोमीटर (पाकिस्तान से) है।"

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस