कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (File Photo) 
देश

कर्नाटक में CM की कुर्सी खाली नहीं, सिद्धारमैया ने अटकलों पर लगाया विराम

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस आलाकमान ने कोई निर्देश नहीं दिया है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरे पाँच साल के कार्यकाल तक पद पर बने रहेंगे। एक न्यूज चैनल से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि कांग्रेस आलाकमान ने उनको पद छोड़ने या उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लिए रास्ता बनाने को कहा है।

पांच साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा

उन्होंने कहा कि "मैं पाँच साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा। मैंने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया है। मैंने 2 जुलाई को भी यह बयान दिया था। उस दिन डीके शिवकुमार भी साथ थे।" अपने डिप्टी डीके शिवकुमार की राजनीतिक आकांक्षाओं पर सिद्धारमैया ने कहा कि "डीके शिवकुमार भी एक आकांक्षी हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। डीके शिवकुमार ने खुद ये कहा है कि 'कुर्सी अभी खाली नहीं है'।"

ढाई साल का समय कभी तय नहीं किया गया

नेतृत्व परिवर्तन के लिए आलाकमान द्वारा तय किए गए समयसीमा के दावों को खारिज करते हुए, सीएम ने कहा कि "ढाई साल का समय कभी तय नहीं किया गया था। ये सही नहीं है। आलाकमान ने हमें यही बताया है कि वे जो भी फैसला लेंगे, हमें उसका पालन करना होगा। मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही कह चुके हैं कि हमारी पार्टी आलाकमान वाली पार्टी है। वो जो भी कहेंगे, हमें उसका पालन करना होगा।" सिद्धारमैया ने कहा कि, "जहां तक नेतृत्व का सवाल है, सुरजेवाला ने कोई सवाल नहीं उठाया है। डीके शिवकुमार का समर्थन करने वाले कुछ विधायक हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन ज़्यादा नहीं।"

राज्य की वित्तीय स्थिति का जिक्र

मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "पैसे की कोई कमी नहीं है। मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर रहा हूँ। हमारे पास पर्याप्त पैसा है।" सीएम ने कहा कि "एक-दो मामले हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सरकार दिवालिया हो गई है।"

डीके शिवकुमार ने क्या कहा?

  • शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के ‘2.5 साल के समझौते’ की अटकलों को खारिज किया।
  • उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे कयासों में कोई सच्चाई नहीं है।
  • कैबिनेट फेरबदल की कोई योजना नहीं है, ऐसा स्पष्ट किया।
  • उनका दिल्ली दौरा कर्नाटक की सिंचाई परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए है।
  • कावेरी जल परियोजना पर सकारात्मक आश्वासन मिलने की जानकारी दी।

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप

झारखंड स्थापना दिवस: बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन, क्यों मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस?

Gold Rate Today: सोने का दाम आज बढ़ा या घटा? 10 दिन में गोल्ड 8660 रुपये सस्ता हुआ

छठ पूजा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय