- Hindi News »
- Gujarat »
- Vadodara Bridge Accident Cm Bhupendra Patel Announced Compensation
वडोदरा ब्रिज हादसे में 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
वडोदरा ब्रिज हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायल को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
- Written By: Saurabh Pal

सीएम भूपेंद्र पटेल (फोटो-सोशल मीडिया)
गांधीनगर: गुजरात के वडोदरा जिले के पादरा तालुका में पुल के ढहने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 गर्डरों में से एक गर्डर के टूटने से हुई दुर्घटना दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। वडोदरा कलेक्टर से बात कर घायलों के तत्काल इलाज के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।”
पुल के टूटने के कारणों की होगी जांचः सीएम
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
सीएम पटेल ने बयान में कहा, “स्थानीय नगरपालिका और वडोदरा नगर निगम की अग्निशमन टीम नावों और तैराकों के साथ दुर्घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटी हुई है। सड़क निर्माण विभाग को इस दुर्घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर (डिजाइन), चीफ इंजीनियर (दक्षिण गुजरात), और पुल निर्माण में विशेषज्ञ दो निजी इंजीनियरों की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुल के टूटने के कारणों और अन्य तकनीकी पहलुओं की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।”
घायलों को 50 हजार और मृतकों को 4 लाख मुआवजे का ऐलान
गुजरात के मुख्यमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, “आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढहने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। राज्य सरकार इस दुर्घटना से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। राज्य सरकार दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी और इलाज की सभी व्यवस्थाएं भी राज्य सरकार द्वारा की जाएंगी।”
ये भी पढ़ेंः मुझे तो नोबेल प्राइज मिलना… केजरीवाल का एलजी पर तंज, रुकावटों के बावजूद शानदार
9 लोगों की मौत और 6 को बचाया गया
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने पुल हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाले पुल पर हुए दुखद हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 6 अन्य को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय समिति को घटनास्थल पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।”
नदी में गिरने वाहनों को निकाला जा रहा बाहर
बता दें कि बुधवार सुबह आणंद और पादरा को जोड़ने वाले एक पुल का हिस्सा अचानक ढह गया था। पुल के टूटते ही कई वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की जान गई है। यह पुल 1985 में बनाया गया था। गुजरात सरकार ने हाल ही में 212 करोड़ रुपए की लागत से एक नए पुल को बनाने की मंजूरी दी थी। हादसे के दौरान एक ट्रक पुल के बीच में फंस गया था। वहीं एक दो वाहन नदी में गिर गए हैं। मौके पहुंची राहत बचाव टीम ने कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अलावा वाहनों को क्रेन के माध्यम से नदी बाहर निकाला जा रहा है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Vadodara bridge accident cm bhupendra patel announced compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM













