केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

'भ्रष्टाचार बचाओ अभियान..राम, ग्राम, काम से कांग्रेस को दिक्कत', शिवराज सिंह ने G RAM G पर क्या कहा?

VB G Ram G Vs Mgnrega: शिवराज ने जी राम जी (G RAM G) कानून को मनरेगा से बेहतर बताते हुए कहा कि यह 125 दिन के काम और मजदूरों को प्राथमिकता देगा, जिससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा।

अर्पित शुक्ला

VB G Ram G employment Law: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ आंदोलन का ऐलान किया है, लेकिन यह मनरेगा बचाने का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार बचाने का अभियान है। शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को राम, ग्राम और काम तीनों से समस्या है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। मनरेगा के तहत मशीनों और ठेकेदारों से काम कराकर अपनी जेबें भरी गईं। एक ही सड़क दो-तीन बार बनाई गई, नहरों की सफाई के नाम पर पैसा हड़पा गया और 80 साल से अधिक उम्र के लोग भी मनरेगा में काम करते दिखाए गए।

शिवराज सिंह ने कांग्रेस से पूछा सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि मोदी सरकार के दौरान 8848 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि कांग्रेस शासन में मनरेगा पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने पूछा कि क्या इससे कोई स्थायी संपत्ति (Permanent Assets) बनी? उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा में 60 साल से अधिक उम्र के 30 प्रतिशत से ज्यादा मजदूर और 80 साल से ऊपर के लोग काम करते पाए गए।

कांग्रेस पर फिर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है, आधा सुनती है और पूरा झूठ फैलाती है। कहा जा रहा है कि मजदूरों को काम नहीं मिलेगा, जबकि मनरेगा से ‘G RAM G’ कहीं बेहतर है। इसी वजह से कांग्रेस को तकलीफ हो रही है, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि ‘G RAM G’ कानून में 100 दिन की जगह 125 दिन काम की गारंटी दी गई है। मजदूरी में देरी होने पर दंड का प्रावधान रखा गया है और मजदूरों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही गांवों में विकास कार्य हों, इस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। अब गांव के भाई-बहन तय करेंगे कि विकास कैसे होगा और सरपंच विकसित गांव व पंचायत की योजना बनाएंगे।

राहुल गांधी पर सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, तब नेता विपक्ष राहुल गांधी कहां थे? उन्होंने चर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लिया?उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी यह है कि भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए हैं। आरोप लगाना और फिर भाग जाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। विकसित भारत के लिए ‘G RAM G’ एक बड़ा सुधार है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुद तय नहीं कर पा रही है कि उसे क्या करना है। इस कानून को लेकर किसी तरह का भ्रम न फैले, इसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही कार्यक्रम का ऐलान करेंगे। पार्टी जनता के बीच जाकर सही जानकारी देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मूल रूप से विकास विरोधी है और हर विकास कार्य का विरोध करना ही उसका काम है। इंदौर मामले पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय को देख रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z