ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, Z+ सिक्योरिटी के बाद बी बढ़ाई गई सुरक्षा 
देश

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, Z+ सिक्योरिटी के बाद भी बढ़ाई गई सुरक्षा

Shivraj Singh Chouhan Z+ Security: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने MP DGP को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह ISI के निशाने पर हैं। उनके दिल्ली और भोपाल आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अर्पित शुक्ला

Shivraj Singh Chauhan Security News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खुफिया इनपुट के बाद उनकी सुरक्षा को और सख्त किया गया है। इनपुट मिलते ही देर रात दिल्ली और भोपाल स्थित उनके आवासों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

भोपाल में 74 बंगला क्षेत्र स्थित बी-8 आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शिवराज चौहान के आवास के बाहर और आसपास बैरिकेडिंग और मजबूत कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर जांच सख्त कर दी गई है, जबकि आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

इसी तरह दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा समीक्षा के बाद अतिरिक्त बल तैनात किया है और तय प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान को कैसी सुरक्षा मिली है?

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसे देश की सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणियों में गिना जाता है। इसके बावजूद हालिया खुफिया इनपुट को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा में और बढ़ोतरी की गई है। Z+ सुरक्षा के तहत एनएसजी कमांडो सहित करीब 55 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और खुफिया सूचनाओं के आधार पर समय-समय पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने MP DGP को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह ISI के निशाने पर हैं। ISI शिवराज सिंह चौहान की जानकारी इक्कठी कर रहा था। गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद फैसला लिया गया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी