नितिन नबीन ने अपने पिता को याद क्या, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

‘नवीन की आत्मा जुड़ा गई होगी’ और…, नितिन नबीन बने कार्यकारी अध्यक्ष तो इस RJD नेता ने ऐसा क्यों कहा?

Bihar के मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व राजद नेता शिवानंद तिवारी सहित कई दिग्गजों ने बधाई दी है। जानिए किसने क्या कहा।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री और बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके मनोनयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने शुभकामनाएं दी, वहीं पूर्व राजद नेता शिवानंद तिवारी ने पिता 'नवीन' किशोर प्रसाद सिन्हा को याद करते हुए बधाई दी है।

बिहार सरकार में मंत्री और बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर आरजेडी के पूर्व नेता शिवानंद तिवारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि इस खबर से उन्हें आश्चर्य मिश्रित खुशी हुई है। आश्चर्य इसलिए हुआ क्योंकि नितिन के पिता नवीन (नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा) उनके बिहार आंदोलन के साथी रहे थे।

'नवीन' की आत्मा हुई होगी गदगद

शिवानंद तिवारी ने याद करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान नवीन और उनके बीच टकराव होता रहता था, लेकिन यह टकराव व्यक्तिगत न होकर दो विपरीत विचारधाराओं के बीच का था। उन्होंने पटना में आंदोलन की नगर समिति गठन के दौरान हुई भिड़ंत का भी जिक्र किया। शिवानंद तिवारी ने नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की संसदीय कार्यप्रणाली की समझ और जानकारी की भी प्रशंसा की, जिसे उस समय सदन में किसी अन्य सदस्य के पास नहीं देखा गया। तिवारी ने कहा कि भले ही उनका भाजपा से घोर वैचारिक मतभेद है, लेकिन इसके बावजूद नितिन जब भी मिलते हैं, घर के बड़े की तरह सम्मान देते हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आत्मा सचमुच होती है, तो बेटे की इस उपलब्धि से नवीन (नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा) की आत्मा निश्चित रूप से जुड़ा गई होगी या गदगद हुई होगी।

सीएम नीतीश ने बताया ‘समर्पित और अनुशासित’ नेता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिए नितिन नबीन को बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि यह खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और मंत्रिमंडल में उनके साथ एक ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने नितिन को एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नितिन नबीन को मिली यह नई जिम्मेदारी भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

संगठनात्मक अनुभव से मिलेगी नई गति

एनडीए के अहम घटक दल हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने भी नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। संतोष सुमन ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका गहरा जुड़ाव उन्हें इस दायित्व के लिए पूरी तरह योग्य बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीजेपी और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब