शशि थरूर, (कांग्रेस नेता) 
देश

PM मोदी और बीजेपी के करीब...कांग्रेस की बैठक से दूर हुए थरूर, सियासी बवाल मचते ही बता दी 'मन की बात'

Shashi Tharoor: हाल ही में शशि थरूर ने नेहरू-गांधी फैमिली पर राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया था। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की SIR को लेकर हुई बैठक भी छोड़ दी थी।

मनोज आर्या

Congress Leader Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी की अहम रणनीतिक बैठक में शामिल न होने को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने जानबूझकर मीटिंग नहीं छोड़ी। बैठक के समय मैं फ्लाइट में था और केरल से दिल्ली वापस लौटर रहा था। बैठक से दूरी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने मीटिंग नहीं छोड़ी। मैं प्लेन में था और केरल से वापस लौट रहा था।

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी की रणनीतिक बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार को हुई थी। इस बैठक में जब शशि थरूर नहीं पहुंचे थो काफी चर्चा हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कई बयान पिछले दिनों कांग्रेस को असहज करने वाले रहे हैं।

शशि थरूर के बयानों से अटकलें

गौरतलब है कि हाल ही में शशि थरूर ने नेहरू-गांधी फैमिली पर राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया था। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की SIR को लेकर हुई बैठक छोड़ दी थी। तब उन्होंने कहा था कि उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं थी। शशि थरूर के कार्यालय के मुताबिक, वह अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट से आ रहे थे। ऐसे में उनका दिल्ली टाइम पर पहुंचना मुश्किल था। इसके अलावा कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मीटिंग में नहीं आ सके। उनके बारे में जानकारी यह दी जा रही है कि वह केरल के स्थानीय निकाय के चुनाव में व्यवस्त थे।

PM मोदी के साथ मौजूद थे कांग्रेस सांसद

वेणुगोपाल की गैरहाजिरी तो सामान्य रही, लेकिन शशि थरूर को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसकी वजह यह है कि शशि थरूर लगातार कई बैठकों से दूर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस की कई बैठकों में भी वह नहीं पहुंचे हैं। उन्हें लेकर चर्चाओं का दौर इसलिए भी जारी है क्योंकि वह SIR को लेकर हुई मीटिंग में नहीं आए थे, लेकिन उससे एक दिन पहले ही पीएम मोदी के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने की चर्चा

इसके अलावा सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ को लेकर भी सवाल उठे थे। कई कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक कहा था कि यदि पीएम मोदी उन्हें इतने ही अच्छे लगते हैं तो भाजपा में ही शामिल क्यों नहीं हो जाते।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह