देश

इंसानियत शर्मसार! MP के सीधी में नशे में धुत हिंदू शख्स ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

शुभम सोनडवले

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सीधी जिले में नशे में धुत एक शख्स ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दी। इस घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इस शख्स पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वायरल वीडियो में देखे जा सकता है कि एक शख्स एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर रहा है। साथ ही वह सिगरेट में फूंक रहा है। आरोपी युवक का नाम प्रवेश शुक्ला बताया जा रहा है, जो हिंदू है। इस वीडियो को देख लोग अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को अजित अंजुम ने भी शेयर किया है।

अजित अंजुम ने कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज जी, कहा जा रहा है कि ये हैवान आपके सूबे का है। ये जो भी है, जहां भी है, इसकी तुरंत गिरफ़्तारी हो। इस सिरफिरे को ऐसी अमानवीय हरकत की सख़्त से सख़्त सज़ा मिले। ऐसी सज़ा जो, दूसरों के लिए भी सबक़ हो।"

इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ कड़ी करवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।"

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी शख्स पर केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,504 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कथित आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगाया जा रहा है।"

उधर कांग्रेस ने इस घटना के आरोपी को सीधी से भाजपा विधायाक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि बताया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, "ये अमानवीय वीडियो मप्र BJP MLA केदार शुक्ला के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का है। इस वीडियो को देखने के बाद शब्दों में आक्रोश को बयां कर पाना संभव नही। मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी, थोडी भी शर्म और इंसानियत बाकी है तो गरीबों पर चलने वाले बुलडोजर को इस भाजपाई पर चलवाईये।"

कांग्रेस के आरोप को MLA शुक्ला ने ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "वह (वीडियो में अपराधी) न तो मेरा प्रतिनिधि है और न ही सहयोगी। वह किसी भी तरह से बीजेपी से जुड़े हुए नहीं हैं। मैं दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा हूं।"

इस घटना पर एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, "जिनके कौम का राष्ट्रपति बनाया गया है, उन्हे मूल्य तो चुकाना ही पड़ेगा। आप जिससे बात कर रहे हैं वो तो अपनी प्यारी बहनों और भांजे भांजियों में व्यस्त हैं।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "माननीय @narendramodi @PMOIndia आप लोगों को शर्म नहीं आती आपकी अन्तरआत्मा धिक्कारती नहीं की आपके राजा होते हुए यह सब हो रहा है। धर्म का नशा कराकर नौजवानो को क्या सिखा रहे हो। यह देखकर मुझे उस सिरफिरे से ज्यादा आप लोगों पर घिन्न आ रही गुस्सा भी, कैसे निर्दयी मानवता विहीन लोग हो।"

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद