दिल्ली ब्लास्ट पर आपस में भिड़े कांग्रेस नेता! MP मसूद ने आतंकी को बताया भटका हुआ तो भड़कीं शमा 
देश

दिल्ली ब्लास्ट पर आपस में भिड़े कांग्रेस नेता! MP मसूद ने आतंकी को बताया भटका हुआ तो भड़कीं शमा

Congress Leaders on Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाले डॉ. उमर नबी को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा 'भटका हुआ नौजवान' बताए जाने पर पार्टी नेत्री शमा मोहम्मद ने आपत्ति जताई है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Case: राजधानी दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट में खुद को फिदायीन बनाकर उड़ाने वाला डॉ. उमर नबी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान को उनकी ही पार्टी की नेत्री शमा मोहम्मद ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उमर नबी कोई भटका हुआ युवक नहीं, बल्कि एक कट्टरपंथी आतंकवादी था। दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने डॉ. उमर नबी को एक भटका हुआ नौजवान बताया था।

क्या कहा कांग्रेस नेत्री शमा मोहम्मद ने?

कांग्रेस नेत्री शमा मोहम्मद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा, "खुद को या एक-दूसरे को मत मारो। निस्संदेह, अल्लाह तुम पर अत्यंत दयावान है। इस्लाम में आत्महत्या हराम है। उमर कोई गुमराह युवक नहीं, बल्कि एक कट्टरपंथी आतंकवादी था।"

इमरान मसूद ने क्या कहा था?

दिल्ली विस्फोट के आरोपियों पर टिप्पणी करते हुए, इमरान मसूद ने कहा था कि ये गुमराह लोग हैं और ये इस्लाम की सही तस्वीर पेश नहीं कर सकते। मसूद ने कहा था, "जो वीडियो (आरोपी उमर उल नबी का) आया है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। क्योंकि यह इस्लाम की सच्ची तस्वीर नहीं दिखाता। इस्लाम में किसी भी हालत में आत्महत्या जायज नहीं है। आप आत्महत्या कर रहे हैं, अपने साथ-साथ निर्दोष लोगों को भी मार रहे हैं, तो यह इस्लाम की तस्वीर नहीं है, न ही यह इस्लाम का रास्ता है।"

दिल्ली ब्लास्ट कब और कैसे हुआ था?

बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली में एक फिदायीन हमलावर डॉ. उमर नबी ने लाल किले के पास कार में IED ब्लास्ट कर दिया था, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। ब्लास्ट के बाद अब NIA ने अपनी जांच शुरू कर दी है। कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली से लेकर गुजरात तक ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हो रही हैं। वहीं, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें