शाहनवाज हुसैन, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

‘दरगाह में क्या नोट लेना छोड़ देंगे?’, हजरतबल में अशोक स्तंभ के अपमान पर भड़के शाहनवाज हुसैन

Jammu Kashmir की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

प्रतीक पाण्डेय

Shahnawaz Hussain ने कहा कि जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी धार्मिक स्थल पर यह तर्क दिया जाता है कि वहां राष्ट्रीय चिन्ह नहीं होना चाहिए, तो क्या वही लोग भारतीय मुद्रा पर बने राष्ट्रीय चिन्ह को भी स्वीकार नहीं करेंगे?

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर दरगाह में चढ़ावे के रूप में जो पैसा लिया जाता है, उस पर भी राष्ट्रीय प्रतीक अंकित होता है, तो फिर क्या वे नोट लेना भी बंद कर देंगे?

तिरंगे या राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान का अधिकार नहीं

शाहनवाज हुसैन ने स्पष्ट किया कि देश में किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह तिरंगे या राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करे। उन्होंने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और उनके परिवार द्वारा इस घटना पर दी गई प्रतिक्रिया को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह के कृत्यों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।

पलायन के मुद्दे पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन

उपराष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया चल रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि एनडीए का उम्मीदवार विजयी होगा। बिहार से कथित पलायन के मुद्दे पर राजद नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज का बिहार पहले जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अगर बिहार के युवाओं को चांद पर भी रोजगार मिलेगा, तो वे वहां भी जाएंगे। युवाओं को जहां बेहतर अवसर मिलेंगे, वे वहां काम करेंगे, चाहे वह देश हो या विदेश।

‘जब राज्य में ‘जंगलराज’ था, तब…’

उन्होंने यह भी कहा कि पलायन उस समय हुआ करता था जब राज्य में ‘जंगलराज’ था, लेकिन अब परिस्थिति बदल चुकी है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद कई राज्यों में नौकरी कर चुके हैं, तो अब यह कहना गलत है कि लोग बिहार छोड़कर क्यों जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा जनता के सुख-दुख में शामिल रहते हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पीएम जनता के आंसू पोंछ रहे हैं, जबकि कुछ नेता छुट्टियां मनाने विदेश चले जाते हैं।

IANS इनपुट के साथ

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन