सौरभ भारद्वाज व सूर्यकुमार यादव (सोशल मीडिया) 
देश

'सूर्यकुमार यादव की औकात है तो...', भारत-पाक मैच के बाद 'आप' का अटैक, सौरभ भारद्वाज ने दी चुनौती

Saurabh Bhardwaj on Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान मैच के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने में जुटी हुई है।

अभिषेक सिंह

Aam Aadmi Party on Suryakumar Yadav: एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। इसी कड़ी में, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव, बीसीसीआई और आईसीसी को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर हिम्मत है तो भारत-पाकिस्तान से हुई कमाई का पैसा पहलगाम हमले में शहीद हुए शहीदों की पत्नियों को देकर दिखाओ।

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, सूर्यकुमार यादव, अगर आपमें हिम्मत है, और अगर आपके बीसीसीआई और आपके आईसीसी में हिम्मत है, तो आपने इसके प्रसारण लाइन और इस पूरे कारोबार से जो भी पैसा कमाया है, उसे शहीदों की विधवाओं को दे दो। हम भी मानेंगे।

क्या कुछ बोले 'आप' नेता सौरभ?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनमें हिम्मत नहीं है। कुछ भी झूठ बोलो कि हमने इसे उन्हें समर्पित किया है, हमने इसे उन्हें समर्पित किया है। इस मैच का दिल्ली की किसी भी सोसाइटी और आरडब्ल्यूए में प्रसारण नहीं किया गया। दिल्ली के सभी क्लबों और रेस्टोरेंट ने अपने यहां इस मैच को नहीं दिखाया।

हाथ न मिलाने पर BJP को लपेटा

उन्होंने सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैच खत्म होते ही भाजपा वाले यह कहने लगे कि भारतीय टीम के कप्तान ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा करके उन्होंने देश पर बहुत बड़ा उपकार किया है।

भाजपा सरकार को एक बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि कल भारतीय टीम की जीत के बाद भी दिल्ली के लोगों ने पटाखे नहीं जलाकर भाजपा सरकार को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश में तमाम विरोध के बावजूद भाजपा सरकार ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का आयोजन तो किया, लेकिन टिकट खरीदने के बावजूद कई भारतीय मैच देखने स्टेडियम नहीं गए।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि दुबई में हुए इस मैच का बहिष्कार करके लोगों ने केंद्र सरकार को संदेश दिया है कि वह गलत कर रही है। बता दें कि इस मुद्दे पर विवाद और गहराने के आसार नजर आ रहे हैं।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान