देश

सत्यपाल मलिक का प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- किसानों के मौत पर की बात तो कहा क्या मेरे लिए मरे?

रवि शुक्ला

नई दिल्ली: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घमंडी बताते हुए कई आरोप लगाया है। रविवार दो जनवरी को हरियाणा के दादरी में जाट सभा को संबोधित करते  उन्होंने कहा कि, किसान आंदोलन को लेकर पांच मिनट के अंदर प्रधानमंत्री से उनकी बहस हो गई थी।" मलिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

वीडियो में मलिक को कहते सुना जा सकता है कि जब वह किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने गये थे तो वह (मोदी) ‘घमंड में' थे और पांच मिनट में उनका झगड़ा हो गया। वीडियो में मलिक यह दावा करते हुए भी सुने जा सकते हैं कि मोदी यह बात स्वीकार करने को तैयार नहीं थे कि पिछले साल केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान उनकी वजह से मारे गये। मलिक के अनुसार प्रधानमंत्री ने उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने को कहा।

हालांकि, कृषि कानूनों के वापसी के ऐलान पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि, "प्रधानमंत्री ने उस समय जो कहा उसके अलावा और क्या कह सकते थे।"

ज्ञात हो कि, कृषि कानूनों को लेकर मलिक लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अक्टूबर 2021 में मलिक ने कहा था कि अगर सरकार ने किसानों की नहीं सुनी तो दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा था, "सरकार का मिजाज थोड़ा आसमान में हो जाता है, उन्हें इनकी तकलीफ दिखाई नहीं देती. अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो यह सरकार दोबारा नहीं आएगी।"

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात