अल्लू अर्जुन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

अल्लू अर्जुन को मिलेगी बेल या जाना होगा जेल? आज आएगा वर्डिक्ट, कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

तेलंगाना की एक अदालत ने ‘पुष्पा-2' के प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमानत अर्जी पर आज फैसला सुनाएगी।

राहुल गोस्वामी

हैदराबाद: तेलंगाना की एक अदालत ने ‘पुष्पा-2' के प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमानत अर्जी पर फैसला जहां बीते सोमवार को सुरक्षित रख लिया था। वहीं हैदराबाद के द्वितीय अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश ने अल्लू अर्जुन के वकील और जवाबी याचिका दायर करने वाली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला आज यानी तीन जनवरी 2025 तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अदालत अब आज अपना फैसला सुनाएगी।

इस मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद अल्लू अर्जुन ने पहले अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी और 27 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए थे। यह घटना बीते चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जब ‘पुष्पा-2' के प्रदर्शन के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उमड़े प्रशंसकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा श्रीतेज घायल हो गया था।

जानकारी दें कि, अस्पताल में इलाज करा रहा आठ साल का श्रीतेज भी अब तेजी रिकवरी कर रहा है और नासोगैस्ट्रिक ट्यूबवेल के जरिए दूध भी पी रहा है, हालांकि उसकी मानसिक स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस बाबत अस्पताल की मानें तो, श्रीतेज को अब ऑक्सीजन और मिनिमम वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। मेडिकल अपडेट में कहा गया कि उसके सीने के एक्स रे में दाएं तरफ धुंधलापन दिखा था लेकिन वो भी बाद में ठीक हो गया था।

इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने मृत महिला के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने अगले दिन उन्हें चार हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर