कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले की तारीफ करने बाले कांग्रेस नेता का नया बयान, बोले- कश्मीर में हालात बेहतर हुए

सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में अनुच्छेद 370 हटाने पर मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, सरकार की रिपोर्ट बताती है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

सौरभ शर्मा

जकार्ता: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अब कांग्रेस के भीतर से ही एक अलग सुर सुनाई दे रहा है। एक ओर जहां विपक्षी दल इस कदम पर अक्सर सवाल उठाते रहे हैं, वहीं वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने इसे लेकर हालात में सुधार का संकेत दिया है। हाल में एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने न केवल सरकार की रिपोर्ट को सही ठहराया, बल्कि कहा कि यदि इतने बड़े स्तर पर लोग चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में बदलाव आया है।

इंडोनेशिया की राजधानी में हुए एक प्रतिनिधिमंडल दौरे के दौरान जब 370 को लेकर सवाल हुआ, तो कांग्रेस नेता ने साफ कहा कि हम भारत का प्रतिनिधित्व करने आए हैं और यहां किसी राजनीतिक दल की भाषा नहीं बोल सकते। उनका मानना था कि जब देश की रिपोर्ट कुछ कह रही है, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसी स्वर में बात होनी चाहिए। इसी बात से संकेत मिला कि जम्मू-कश्मीर में आज हालात पहले से कहीं बेहतर हैं।

370 हटाने के फैसले को बताया सकारात्मक संकेत कांग्रेस नेता की ओर से कहा गया कि सरकार की रिपोर्ट में कश्मीर में स्थिति सुधरने की बात कही गई है और उन्होंने भी वही बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि अगर वहां चुनाव हुए और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, तो यह एक बड़ा संकेत है कि बदलाव आया है। इस पर अलग-अलग दलों की अलग राय हो सकती है, लेकिन एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बात होती है, तो वहां एक स्वर में बोलना होता है।

विपक्षी खेमे में भी मच गया है हलचल

कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अन्य दलों ने इसे राहुल गांधी के रुख से उलट बताया है। वहीं दूसरी ओर कुछ नेताओं ने इसे राष्ट्रहित में लिया गया फैसला बताकर कांग्रेस के भीतर बढ़ते अंतर्विरोध का संकेत माना है। अब जब विपक्षी खेमे के नेता खुद हालात में सुधार मान रहे हैं, तो इस मुद्दे पर देश में नई बहस शुरू हो गई है।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह