सज्जन कुमार का निधन सौजन्य-सोशल मीडिया
देश

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

प्रिया जैस

Congress leader Sajjan Kumar Dies: पूर्व सांसद और इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

1984 दंगों में उम्रकैद की सजा सुनाई थी

सज्जन कुमार 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। दिल्ली कैंट के पालम कॉलोनी इलाके में पांच सिखों की हत्या के बाद एक गुरुद्वारे में आग लगा दी गई थी। सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी पाया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सितंबर 2023 में, राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दिल्ली के सुल्तानपुरी में तीन सिखों की हत्या से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया। दंगों से जुड़ीं CBI की मुख्य गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन भीड़ को उकसा रहे थे।

1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुनदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। दंगाइयों ने उन पर लोहे की छड़ों और लाठियों से हमला किया और बाद में दोनों सिखों को जिंदा जला दिया। उन्हें 12 फरवरी 2025 को दोषी ठहराया गया और 25 फरवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

खबर अपडेट हो रही है...

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

प्रधान के बाद अब मनन मिश्रा की बारी, दिल्ली में BCI चेयरमैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, क्यों मांगा इस्तीफा?

1937 की गलती दोहरा रही पार्टी, वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले से भड़के अमित शाह, बोले- देश के बंटवारे की...

मेरी टेबल पर हैं सारे सबूत, खुलासे के लिए मजबूर न करें, सदन में गुस्से से लाल हुए CM विजय, दे डाली चेतावनी

बंगाल में TMC का धमाकेदार कमबैक, इस चुनाव में BJP को पछाड़कर दर्ज की बंपर जीत, बढ़ गई सुवेंदु अधिकारी की टेंशन