रॉबर्ट वाड्रा, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

चुप नहीं बैठ सकते...बांग्लादेश हिंसा पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, हिंदुओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

Robert Vadra: वाड्रा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले तीन हफ्तों में हिंदू समुदाय के 5 लोगों की हत्या हुई है।

मनोज आर्या

Robert Vadra On Bangladesh:  बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर कारोबारी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। वाड्रा ने साफ कहा कि किसी देश की राजनीतिक अस्थिरता, प्रशासन की नाकामी या वैचारिक बदलाव किसी भी समुदाय पर हिंसा को सही नहीं ठहरा सकते।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है कि किसी दूसरे देश की आंतरिक अव्यवस्था का नुकसान भारतीयों, खासकर हिंदुओं को उठाना पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवाधिकारों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को किसी भी हालत में राजनीतिक अराजकता की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता।

हिंदू के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा

वाड्रा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों में हिंदू समुदाय के 5 लोगों की अलग-अलग हिंसक घटनाओं में मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनोंसे हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की लगातार घटनाएं दर्ज की जा रही है। हाल में एक हिंदू विधवा के साथ मारपीट और दुष्कर्म को अंजा दिया गया।

जेस्सोर में हिंदू पत्रकार की हत्या

सोमवार शाम को बांग्लादेश के जेस्सोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में एक और हिंदू व्यक्ति की कथित तौर पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय अखबार के कार्यवाहक संपादक भी बताए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय के बीच डर का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में छिपने को मजबूर हो रहे हैं।

पुलिस का पक्ष क्या है?

हालांकि, पुलिस का कहना है कि राणा प्रताप बैरागी के खिलाफ हत्या, बलात्कार और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज थे। यह घटना मोनिरामपुर उपजिले के एक बाजार में हुई। राणा प्रताप बैरागी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन उनकी हत्या की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा