सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
देश

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, चुनावी ड्यूटी पर बिहार आए असम पुलिस के 30 से अधिक जवान घायल

चुनावी ड्यूटी पर बिहार आए असम पुलिस के 30 से अधिक जवानों से भरी बस की एक ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया।

अक्सा अंसारी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से बस में सवार में असम पुलिस के 30 से अधिक जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये जवान चुनाव ड्यूटी के लिए बिहार आए हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना सकरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 36 जवान सारण जा रहे थे जहां अलगे सप्ताह मतदान होना है। इससे पहले वे सोमवार को हुए मतदान के लिए समस्तीपुर में तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर बस, विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

टक्कर के कारण कई लोग बस से दूर जा गिरे और बस की खिड़की के शीशे भी टूट गए।'' वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

(एजेंसी)

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी