सांकेतिक तस्वीर, सो. एआई 
देश

डराने वाले आंकड़े! कनाडा में भारतीयों की मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ा, जानें आखिर क्या है वजह?

Death of Indians in Canada: पिछले पांच वर्षों में कनाडा में 1000 से अधिक भारतीय नागरिकों की मृत्यु हुई है। सरकार ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्रालय की मदद से इनमें से 757 भारतीयों के शव और अस्थियां...

अमन उपाध्याय

Death of Indians in Canada: कनाडा में भारतीयों की मौत के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि पिछले पांच वर्षों में कनाडा में 1000 से अधिक भारतीय नागरिकों का निधन हुआ है। इनमें से ज्यादातर मौतें उम्र बढ़ने या बीमारी जैसे प्राकृतिक कारणों से हुई हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि इसी दौरान विदेश मंत्रालय की मदद से 757 भारतीयों के शव और अस्थियां कनाडा से भारत वापस लाई गई हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित रूप में दी।

1,203 भारतीयों की हुई मौत

विदेश मंत्रालय से पिछले पांच वर्षों में कनाडा में मरने वाले भारतीय नागरिकों की मौतों के कारणों के बारे में पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री ने संसद में बताया कि मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच कनाडा में कुल 1,203 भारतीयों की मौत हुई है। इनमें से अधिकांश मौतें उम्र बढ़ने या किसी गंभीर बीमारी जैसे प्राकृतिक कारणों से हुई हैं। साथ ही, दुर्घटना, हिंसा, आत्महत्या और हत्या जैसे अप्राकृतिक कारणों से भी कई मौतें हुई हैं।

हर साल साल बढ़ रही है मौतों की संख्या

सिंह ने अपने जवाब में बताया कि पिछले पांच वर्षों में हर साल हुई मौतों की संख्या बढ़ती रही है। जो इस तरह से है-

वर्ष मौतों की संख्या
2020 120
2021 160
2022 198
2023 336
2024 389

गंभीरता से इन मुद्दों को ले रही है भारत सरकार

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार भारतीय नागरिकों के मृत शरीर के परिवहन से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेती है और इन्हें हल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

संकट में फंसे भारतीय नागरिकों की कैसे हो रही मदद

उन्होंने आगे बताया कि विदेश मंत्रालय के पास संकट में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए एक निश्चित मानक प्रक्रिया (एसओपी) मौजूद है। इस प्रक्रिया के तहत विदेश में फंसे भारतीयों की समस्या के समय सभी भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार मिलकर कार्य करते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में मृत्यु, स्थानीय स्तर पर अंतिम संस्कार या दफनाने का प्रबंध, शव को भारत में उनके परिवार तक पहुंचाना, साथ ही बीमा या मुआवजे के दावों का समाधान करना शामिल है।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस