पीएम मोदी (Photo credits-ANI Twitter)  
देश

रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के Ravidas मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, श्रद्धालुओं संग कीर्तन में बजाया मंजीरा; देखें वीडियो

सुभाष यादव

नई दिल्ली: रविदास जयंती (Ravidas Jayanti 2022) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सुबह ही दिल्ली (Delhi) के करोल बाग़ स्थित रविदास मंदिर पहुंचे हैं।  उन्होंने मंदिर में दर्शन किया और पूजा की। इसके बाद उन्होंने  श्रद्धालुओं संग कीर्तन में मंजीरा भी बजाया है। मोदी के कीर्तन में भाग लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली में संत रविदास जयंती के मौके पर करोल बाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ भजन में हिस्सा लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। वैसे पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनेता दलित समुदाय को अपनी तरह करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि रविदास जयंती के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में नेताओं के पहुंचने की खबर है। 

देखें वीडियो-

गौर हो कि पंजाब में पहले विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग के बाद रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए चुनाव की डेट को बदलकर 20 फरवरी किया है।

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल