राज्यसभा सांसद संजय राउत (सौजन्य IANS) 
देश

'आतंकवादी का कोई जाति धर्म नहीं होता...' संजय राउत का अमित शाह पर हमला

Reaction of MP Sanjay Raut : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान को लेकर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है।

पूजा सिंह

Rajya Sabha MP Sanjay Raut: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'एक हिंदू आतंकवादी नहीं' हो सकता है। उनके इस बयान पर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि 'एक आतंकवादी की कोई जाति या धर्म नहीं होता'।

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि, 'एक आतंकवादी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। पाकिस्तान के लोग कुलभूषण यादव को आतंकवादी कहते हैं, हिंदू आतंकवादी। हम इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। भारत सरकार को पाकिस्तान को बताना चाहिए कि वह हमारा नागरिक है और उसे रिहा करवाना चाहिए'.

'कोई भी हिंदू कभी आतंवादी नहीं हो सकता'

बता दें कि, राज्यसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद का झूठा सिद्धांत बनाया। उन्होनें आगे कहा कि 'मैं गर्व से कह सकता हूं कि कोई भी हिंदू कभी आतंवादी' नहीं हो सकता। कांग्रेस ने बहुसंख्यक समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन भारत की जनता ने इस झूठ को नकार दिया।

कांग्रेस पर लगाया आरोप

इसके बाद अमित शाह ने 26/11 के मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि, कुछ लोग लश्कर-ए-तैयबा के इस आतंकी हमलों को लेकर हिंदुत्ववादी संगठनों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी इसमें शामिल थे। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वोटों के लिए आतंकवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की। लेकिन भारत के लोगों ने इस झूठ को स्वीकार नहीं किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ऐसा किया।

केंद्र सरकार की सुरक्षा नीतियों की तारीफ की

बुधवार को राज्यसभा में अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान देते हुए केंद्र सरकार की सुरक्षा नीति और कश्मीर की हालिया स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही हो रही है और कश्मीर पत्थरबाजी और उग्रवाद से मुक्त हो रहा है। शाह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदमों की बजाय पहले की सरकारें वोटबैंक की राजनीति में लगी हुई थीं। जानिए उन्होंने क्या सबसे अहम दस बातें कहीं।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?