प्रतीकात्मक तस्वीर  
देश

ओडिशा में फिर रेल हादसा, बारगढ़ में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, रेलवे ने कही ये बात

सूर्यकांत तिवारी

 बारगढ़: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे का जख्म अभी ताजा है इसी बीच एक यहां एक और ट्रेन हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ओडिशा के बारगढ़ जिले (Bargarh district) के मेंधापाली के पास मालगाड़ी (goods train) के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। फ़िलहाल इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। रेलवे ने बताया कि यह घटना एक निजी कंपनी के परिसर में  हुई है इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है।  

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि ओडिशा के बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1665598014751379456

बता दें कि बीते दो जून को ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा हो गया। जिसमें करीब 288 लोगों की मौत हुई हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि हादसे में अबतक 275 की मौत हुई है। इस हादसे में 1100 से अधिक लोग घायल हुये है जिसमें 100 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के 51 घंटे बाद यहां रेल सेवा बहाल कर दी गई है। पीएम मोदी की निगरानी में यहां काम चल रहा है। हादसे के बाद से ही पीएम पूरी घटना पर नजर बनाये हुए हैं।  

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम