राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं', मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी; उठाया आदिवासियों का मुद्दा

Rahul Gandhi Speech: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वडोदरा में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने ट्रेड डील, टैक्स और आदिवासी अधिकारों को लेकर सवाल उठाए हैं।

सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi On PM Modi:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने वडोदरा शहर में पार्टी के आदिवासी अधिकार सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार पर देश के मौजूदा आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा और रणनीति नहीं होने का आरोप लगाया है। भारत और यूएस के बीच ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत को एकजुट होकर काम करना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल दिया गया है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत का अहम डेटा अमेरिका को सौंप दिया गया है और अमेरिकी कंपनियों को टैक्स में राहत दी जा रही है, जबकि आम जनता पर करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत ने इस समझौते में अमेरिका को काफी कुछ दिया है लेकिन बदले में देश को कोई ठोस लाभ नहीं मिला।

जल-जंगल-जमीन के अधिकार पर बोले राहुल गांधी

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के लिए अलग बजट की मांग करते हुए कहा कि उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल और कॉलेज स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जंगलों में रहने वाले युवाओं को भी अंग्रेजी और आधुनिक शिक्षा तक समान पहुंच मिलनी चाहिए। उनका सपना है कि आने वाले समय में बड़ी कंपनियों के शीर्ष पदों, जैसे सीईओ पर आदिवासी युवाओं की मौजूदगी दिखे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी आरएसएस की विचारधारा थोपकर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिससे पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को उनका अधिकार न मिल सके। राहुल गांधी ने कहा कि वह नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे और आदिवासियों को उनका हक, जल-जंगल-जमीन के अधिकार के साथ विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहती है भाजपा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली लाभ आदिवासियों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘आदिवासी’ की जगह ‘वनवासी’ शब्द इस्तेमाल कर आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहती है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे