नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोर्स-सोशल मीडिया
देश

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

आशीष शुक्ला

राहुल गांधी के भारत को आर्थिक संकट की ओर बढ़ने वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। दरअसल, राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। उनके इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

बीजेपी ने राहुल गांधी के आकलन को खारिज करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक संस्थाएं भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल मान रही हैं। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल पर बिना तथ्यों के बात करने का आरोप लगाया तो वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का नेता बताया। वहीं, बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी उनके बयान की आलोचना की। इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी को कहा मीर जाफर

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर देश को विदेशी धरती पर बदनाम करने का आरोप लगाया।

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को अपरिपक्व और भारत-विरोधी बताते हुए उन्हें भारत का 'मीर जाफर' तक कह दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बेबुनियाद और झूठे बयानों से हर भारतीय शर्मिंदा महसूस कर रहा है।

भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, युवाओं के सशक्तिकरण और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए। गौरव भाटिया ने कहा कि संसद के हर सत्र से पहले राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी अपने विदेशी आकाओं से मार्गदर्शन लेने जाते हैं?

बीजेपी प्रवक्ता के इस बयान के बाद राहुल गांधी की विदेश में की गई टिप्पणियों को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने क्या कहा?

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है।  राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार के हालात पर टिप्पणी की है।

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। देश में बेरोजगारी की समस्या व्यापक है और शिक्षा व्यवस्था में भी कई बुनियादी चुनौतियां मौजूद हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इन समस्याओं को नजरअंदाज करने से हालात नहीं बदलेंगे।

राहुल गांधी 17 नवंबर को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। यहां छात्रों और शिक्षाविदों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने भारत के युवाओं की स्थिति पर अपनी बात रखी। उनसे मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन ने भारतीय युवाओं में बढ़ती निराशा और असंतोष को लेकर सवाल किया था।

आजम खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह