Rahul Gandhi Slams Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार में लगी हुई। इस दौरान कांग्रेस के लिए लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को घेरते नजर आ रहे है। उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगा दिए है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या के बाद सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि देबदीप चटर्जी की हत्या तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों ने की है। इस मामले में राहुल ने ममता को भी घेर लिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर एक्स पर संवेदना जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "चुनावों के बाद TMC से जुड़े गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या बेहद निंदनीय है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आज पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, बल्कि TMC का आतंक राज चल रहा है। वोट पड़ने के बाद विरोधी आवाज़ों को डराना, उन पर हमला करना और उन्हें खत्म कर देना यह TMC की पहचान बन गया है।"
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे लिखा, कांग्रेस की राजनीति कभी भी हिंसा पर आधारित नहीं रही है, और न ही कभी होगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प है।
कांग्रेस नेता ने कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा, हमारी मांग स्पष्ट है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, और देबदीप के परिवार के लिए पूरी सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। हम ऐसी राजनीति के आगे नहीं झुकेंगे जो भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करती है। न्याय ज़रूर मिलेगा।
इस मामले की पूरी जानकारी पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साझा की। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी आसनसोल में कांग्रेस समर्थक देबदीप चटर्जी की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की। चुनाव के बाद के चरण में हुई हिंसा की इस चौंकाने वाली घटना में, देबदीप चटर्जी को आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पुइतांडी के साथ मिलकर काम करते थे।
यह भी पढ़ें - शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता
पीड़ित पर सत्ताधारी दल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा, जिसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का खुलासा करती है। इस घटना ने पश्चिम बंगाल में विपक्षी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके लिए यह मांग की है।
यह खबर लिखे जाने तक इस मामले में FIR भी दर्ज नहीं की गई थी, जो ऐसी गंभीर घटना के प्रति प्रशासनिक उदासीनता को और अधिक स्पष्ट करता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस मामले पर कहा कि भय और हिंसा के माहौल में लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता। हम ऐसी क्रूरताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे और हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।