पीएम मोदी, राहुल गांधी 
देश

'नरेंदर, सरेंडर और जी हुजूर...ट्रंप के आगे झुके पीएम मोदी', राहुल गांधी बोले- डर के भाग जाते हैं BJP-RSS वाले

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस को आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है। एक सेकेंड में थोड़ा सा दबाव पड़ते ही झुक जाते हैं।

अर्पित शुक्ला

भोपाल: ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्षी दल संसद में चर्चा की डिमांड कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सरेंडर कर दिया।

सीजफायर के फैसले पर उठाया सवाल

भोपाल में राहुल गांधी ने कहा कि ये बीजेपी – RSS वालों को मैं अच्छी तरह जानता हूं। इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, धक्का मारो, डर के भाग जाते हैं ये लोग। उन्होंने कहा कि जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया कहा मोदी जी क्या कर रहे हो? नरेंदर, सरेंडर और जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।

दिलाई 1971 की याद

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आपको एक समय याद होगा, जब फोन कॉल नहीं आया था, 1971 की लड़ाई में सातवीं फ्लीट आई थी और हथियार आए थे, एयर क्रॉफ्ट कैरियर आया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने कहा – मुझे जो करना है, वो करूंगी। ये फर्क है, इनका कैरेक्टर है, यह सारे के सारे ऐसे हैं, आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है। खत्म होने वाली है दुनिया? तमिलनाडु में समुद्र किनारे मिला महाप्रलय का संकेत, VIDEO से मचा हड़कंप!

कांग्रेस को लेकर कही ये बात

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेस बारात के घोड़े को रेस में भेज देती थी और रेस के घोड़े को बारात में। अब ऐसा नहीं होगा। रेस का घोड़ा रेस में जाएगा, बारात का घोड़ा बारात में और लंगड़ा घोड़ा घर जाएगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान