कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

‘मीडिया वाले हमारे नहीं’, राहुल गांधी बोले- अब इन्हें सच दिखाने की आदत नहीं रही

Rahul Gandhi on Media: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चायगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि मीडिया उन्हें नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा कि माडिया वाले सिर्फ PM और शाह को ही दिखाते है।

सौरभ शर्मा

Rahul gandhi in assam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज असम के चायगांव में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया भी अब हमारा दोस्त नहीं रहा, वे सच नहीं दिखा रहे हैं, वे केवल अडानी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा मैने मीडिया के हमारे मित्र कहकर संबोधित किया लेकिन ये हमारे मित्र नहीं है। ये हमें नहीं दिखाते है।

दरअसल चायगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैंने मीडिया वालों को अपना दोस्त कहा था। मैंने कहा था 'मीडिया का हमारे मित्र' (मीडिया के हमारे साथी), लेकिन वे हमारे दोस्त नहीं हैं क्योंकि आजकल उन्हें सच दिखाने की आदत नहीं है। अंबानी, अडानी या आपके मुख्यमंत्री जो भी कहते हैं, वे उसे 24 घंटे दिखाते हैं। वे पीएम मोदी, अमित शाह का चेहरा दिखाते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

देश में विचारधाराओं की लड़ाई, नफरत बनाम हिंसा राहुल गांधी ने आगे कहा, "असम के लोग सच्चाई जानते हैं, जल्द ही चुनाव होंगे और कांग्रेस उन चुनावों में जीत हासिल करेगी। हमने यहां एक नई टीम बनाई है, हमने काम करना शुरू कर दिया है और असम के लोग जल्द ही परिणाम देखेंगे।" कांग्रेस नेता ने कहा, "देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है; आरएसएस की नफ़रत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य और अहिंसा।" राहुल गांधी ने दावा किया कि अब दो हिंदुस्तान हैं, एक उन चंद अरबपतियों का जो आलीशान शादियाँ करते हैं, और दूसरा उन आम लोगों का जो करों के बोझ तले दबे हैं।

राहुल गांधी का असम के मुख्यमंत्री पर हमला

इसके साथ ही, राहुल गांधी ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद को 'राजा' समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेज देगी। राहुल ने कहा कि सरमा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "आपके मुख्यमंत्री डरे हुए हैं, उन्हें पता है कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे।"

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला