कांग्रेस नेता राहुल गांधी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी

NEET Paper Leak: राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में भ्रष्टाचार।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi on NEET Paper Leak: NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।

अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं। उन्होंने कहा कि अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।

पहले भी सरकार पर बोला था हमला

राहुल गांधी ने इससे एक दिन पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, ‘नीट 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं, नीट अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले वॉट्सऐप पर बिक रहे थे। 22 लाख से ज्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आंखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाजार में सरेआम नीलाम हो गया।’ राहुल गांधी ने आगे कहा, यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक, 48 बार दोबारा परीक्षा। उन्होंने कहा कि हर बार वही वादे, और फिर वही खामोशी।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी