NEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर

NEET Paper Leak Nasik Connection: NTA ने पेपर लीक विवाद के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी है। जांच में इस मामले के तार नासिक से जुड़े होने की बात सामने आई है। जयपुर के मास्टरमाइंड का नाम सामने आया है।
NEET Paper Leak Nasik Connection CBI Inquiry
NEET पेपर लीक: प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

NEET Paper Leak CBI Inquiry: पूरे देश में 2.2 मिलियन छात्रों के मेडिकल एडमिशन का भविष्य तय करने वाली इस साल की NEET परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह परीक्षी 3 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एक नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। यह फैसला कथित पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद लिया गया है।

इस बीच, महाराष्ट्र का नासिक सुर्खियों में आ गया है। पेपर लीक से जुड़े सुराग अब सामने आए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक NEET पेपर लीक की पहली घटना नासिक में हुई थी, जहां से प्रश्न पत्र की शुरुआती कॉपी लीक हुई थी।

NEET पेपर लीक का नासिक कनेक्शन

NEET पेपर लीक मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है। इस मामले के तार महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ रहे है। कहा जा रहा है कि प्रश्न पेपर की पहली कॉपी नासिक में लीक हुई थी। नासिक से लीक होने के बाद यह पेपर हरियाणा पहुंचा, जहां इसके 10 सेट तैयार किए गए। इसके बाद NEET का पेपर हरियाणा से बिहार, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तक आसानी से पहुंच गया। इससे NEET परीक्षा के लिए काम करने वाली संस्थाओं और एजेंसियों के कामकाज पर सवालिया निशान लग गया है। इस बीच, NEET पेपर लीक मामले की जांच अब देश की सबसे काबिल जांच एजेंसी CBI को सौंप दी गई है।

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन है?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर से गिरफ्तार किया गया मनीष ही पेपर लीक का मास्टरमाइंड है। मनीष को प्रश्नपत्र छपने से पहले ही पेपर में संभावित सवालों के बारे में पता चल गया था।

अब आगे क्या होगा?

पेपर लीक होने की वजह से NEET एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है और इस मामले की जांच CBI करेगी। पिछले हफ्ते यानी 3 मई 2026 को पूरे देश में NEET एग्जाम हुआ था। अब जल्द ही नई एग्जाम डेट अनाउंस की जाएगी, जिसके लिए कैंडिडेट्स के एग्जाम सेंटर 3 मई वाले ही रहेंगे और स्टूडेंट्स को नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। नए एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन नए एग्जाम के लिए नया आइडेंटिटी कार्ड दिया जाएगा। सेंटर ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से अपील की है कि वे सिर्फ NTA के इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com