हाथरस में राहुल गांधी(फोटो- राहुल गांधी सोशल मीडिया)  
देश

राहुल गांधी ने हाथरस पहुंचकर हैक कर दी UP की सियासत, भाजपा-सपा-बसपा एक साथ असहज...सड़क पर उतरे डिप्टी सीएम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद सियासत के एक नए सूरमा के रूप में ऊभर कर आए हैं। जबसे उन्होंने अपनी पॉलिटिकल स्टाइल बदली है, तब से अक्सर लोगों को चौकाते रहते हैं...

Saurabh Pal

लखनऊः कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद सियासत के एक नए सूरमा के रूप में ऊभर कर आए हैं। जबसे उन्होंने अपनी पॉलिटिकल स्टाइल बदली है, तब से अक्सर लोगों को चौकाते रहते हैं। गांधी कब कहां पहुंच जाएंगे किसी को कुछ नहीं पता होता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को उत्तर प्रदेश में हुआ। जब राहुल अचानक चार साल पूर्व हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश की सियासत कुछ घंटों के लिए हैक कर दी।

नेता प्रतिपक्ष अचानक हाथरस आ जाएंगे। इसकी न किसी को उम्मीद थी और ना ही किसी को जानकारी। इसलिए भाजपा नेताओं को राहुल गांधी पर बिना तैयारी के हमला बोलना पड़ा, वहीं बिना स्क्रिप्ट के उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सड़क खड़े होकर बयान जारी करना पड़ा।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता के हाथरस आने पर तंज कसते हुए कहा कि, “राहुल गांधी जी के अंदर निराशा का भाव है और वह कुंठा के चलते वे उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। वह लोगों को भड़काना भी चाहते हैं।”

हाथरस दौरे राहुल ने दिया दो अहम मैसेज

हालांकि, डिप्टी सीएम का बयान भी खबरों में रहा, लेकिन न्यूज कैमरों का फोकस राहुल गांधी और पीड़ित परिवार पर ही रहा। पीड़ित परिवार से मिलकर राहुल गांधी ने उनकी आवाज उठाने का भरोसा दिया है। राहुल गांधी ने हाथरस दौरे से दो संदेश दिया। पहला कि वह दलित हितैषी हैं, इसके साथ ही वह सियासी फायदे के लिए पीड़ित परिवार से घटना के समय मिलने नहीं आए थे। आज भी पीड़ित परिवार की चिंता उन्हें है।

साथियों को भी कर दिया असहज

हाथरस पहुंचकर कांग्रेस नेता न केवल भाजपा को असहज किया, बल्कि सियासी रूप से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और चंद्र शेखर भी असहज हो गए। हालांकि गठबंधन की मजबूरी है कि कुछ बोल नहीं पाए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रमुख पार्टी नेताओं को महसूस हुआ होगा कि जो काम राहुल गांधी दिल्ली से आकर कर गए वह हम यूपी में रहकर नहीं कर पाए।

राहुल बोल चुके हैं मेन लड़ाई यूपी में होगी

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोई जमीन भाजपा, सपा और बसपा से मुक्त कराना चाहते हैं। अब इसी रणनीति के तहत सियासी चाल कांग्रेस चल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि अब मेन लड़ाई अब उत्तर प्रदेश में होगी। चुनाव आ रहे हैं, यूपी में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। हमारा उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छा परफॉर्मेंस होगा। देश की राजनीति को उत्तर प्रदेश बदलता है। मोदी का विजन फेल हो चुका है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें