रामलीला मैदान से राहुल गांधी  Source- X/@incindia
देश

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Rahul Gandhi Ramlila Maidan Speech: रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मोदी-शाह और CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात कही।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार को संदेश देने की बात कही।

  • उन्होंने कहा कि संविधान सरकार और किसी भी व्यक्ति से बड़ा है।

  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में सालों से वोट चोरी हो रही है।

Rahul Gandhi Speech 10 Key Points: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जमकर घेरा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि EVM और वोटर लिस्ट के जरिए चुनावों में गड़बड़ी की गई और 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था।

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग करते हुए मोदी-शाह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। किसानों, युवाओं और मजदूरों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि संविधान सबसे ऊपर है और इसे नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। आइए जानते हैं राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें...

1. संविधान बचाने के लिए एकजुट होने की अपील

राहुल गांधी ने महारैली में शामिल लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों, युवाओं और मजदूरों की आवाज है कि वे संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।

2. मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार को दिया संदेश

राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तक अपना संदेश पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान इन सभी से बड़ा है।

3. सालों से हो रही वोट चोरी का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में सालों से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि EVM और वोटर लिस्ट के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है।

4. 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से युवाओं के नाम काटे गए और करीब 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए।

5. ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के वोट और उनकी आवाज की चोरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की बात कही।

6. मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर बड़ा दावा

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।

7. मोदी और शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी खड़े होंगे। उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

8. अंबानी-अडानी को लेकर सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है।

9. कर्जमाफी और आम आदमी के साथ भेदभाव का मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि आम आदमी कर्ज नहीं चुका पाए तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने सभी को बराबरी का अधिकार देने की बात कही।

10. बोले- हम किसी से नफरत नहीं करते

राहुल गांधी ने कहा कि देश में ऐसा माहौल होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके और मेहनत करने वाले छात्रों को शिक्षा व रोजगार का अवसर मिले। उन्होंने कहा, “हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार, किसी से भी नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं।”

दिल्ली के रामलीला मैदान में 'INDIA' ब्लॉक की विशाल रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं ने भी रामलीला मैदान में राहुल गांधी से पहले भाषण दिया। रैली में भारी संख्या में समर्थक देश भर से पहुंचे हैं।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप