पेट्रोल-डीजल के रेट पर राहुल गांधी की भविष्यवाणी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

राहुल गांधी की भविष्यवाणी हुई सच! पेट्रोल-डीजल के दाम पर किया था दावा, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू

Congress on Petrol-Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राहुल गांधी ने इसे लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी। अब उनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi  Prediction On Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इस महंगाई भविष्यवाणी राहुल गांधी ने पहले ही कर दी थी, जो कि अब सच हो गई है। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया था कि चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। उनके इस दावे पर केंद्र सरकार खरी उतरी और आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये की वृद्धि की।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने वसूली शुरू की है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ना भी तय है।

राहुल गांधी ने की थी भविष्यवाणी

आपको याद दिला दें, कि 28 अप्रैल को राहुल गांधी ने एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने साफ लिखा था, चुनावी राहत खत्म, महंगाई की मार तैयार! 29 अप्रैल के बाद, सावधान - पेट्रोल, डीजल, सब कुछ महंगा हो जाएगा। जब तेल सस्ता था, तो मोदी सरकार ने अपना मुनाफा रखा। अब जब यह महंगा है, तो वह इसका बोझ आप पर डालेगी। जो सरकार सस्ते में लूटती है। जनता को सिर्फ महंगाई की मार मिलती है।

जयराम रमेश ने बोला हमला

इस पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सालों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि इसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए और गैस, पेट्रोल व डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया।"

जयराम रमेश ने आगे लिखा, "अब जब पश्चिम एशिया में प्रधानमंत्री के 'अच्छे दोस्तों' अमेरिका और इजरायल द्वारा छेड़े गए युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, और विधानसभा चुनाव भी खत्म हो चुके हैं, तो मोदी सरकार ने पहले कमर्शियल LPG की कीमतें बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। इससे महंगाई और बढ़ना तय है, जिसका अनुमान अब इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 6% लगाया जा रहा है। विकास के अनुमानों में भी काफी कमी आएगी।"

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के नए रेट

बता दें, कि पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि CNG की दरों में ₹2 का इजाफा हुआ है। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹3.14 प्रति लीटर बढ़कर ₹97.77 हो गई है, जबकि डीज़ल ₹3.11 महंगा होकर ₹90.67 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में CNG की नई दर ₹79.09 प्रति किलोग्राम है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO