राहुल गांधी ने बनाई इमरती और लड्डू, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

राहुल गांधी ने बनाई इमरती और लड्डू, मिठाई वाले की इस बात पर मुस्कुरा उठे कांग्रेस नेता

Congress सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिवाली का त्योहार अनूठे अंदाज में मनाया। वह पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला स्वीट शॉप पहुंचे, जहां उन्होंने इमरती और बेसन के लड्डू बनाने की कोशिश की।

प्रतीक पाण्डेय

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने दीपावली के मौके को एक अनूठे अंदाज में मनाने के लिए पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक मिठाई की दुकान घंटेवाला स्वीट शॉप का दौरा किया।

राहुल गांधी को मिठाई की दुकान में इमरती और बेसन के लड्डू बनाते हुए भी देखा गया। राहुल गांधी ने अपनी इस अनोखी दिवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी पोस्ट किया, जिसमें वह मिठाई दुकान के मालिक से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

'असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं'

अपने वीडियो पोस्ट के साथ लिखे संदेश में, राहुल गांधी ने कहा कि "पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया"। उन्होंने दुकान की तारीफ करते हुए लिखा कि सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है- खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।

कांग्रेस नेता ने यह भी जोर देकर कहा कि "दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है"। उन्होंने आगे अपने फॉलोअर्स से पूछा कि वे अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं।

दुकान मालिक को शादी का इंतजार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। पुरानी दिल्ली की मशहूर मिठाई दुकान के मालिक ने दीपावली के अवसर पर राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कहा कि अब वो सब उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई वाले ने राहुल गांधी को जल्द शादी करने की गुजारिश की। दुकान मालिक की इस व्यक्तिगत गुजारिश पर राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्करा कर रह गए।

यह भी पढ़ें:

वीडियो में मिठाई की दुकान के मालिक ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, 'हमने आपके नाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी, पापा राजीव गांधी और दीदी प्रियंका गांधी को सर्व किया है'।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो