कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

राहुल गांधी की जान को खतरा! कोर्ट को बताए धमकाने वाले BJP नेताओं के नाम, जानिए क्या है पूरा मामला?

Rahul Gandhi Life Threat: राहुल गांधी ने अपनी अदालत में दावा किया कि हाल ही में उनके द्वारा उठाए गए राजनीतिक मुद्दों और सावरकर पर पहले की गई टिप्पणियों ने उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा दिया है।

अभिषेक सिंह

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में एक अर्जी दायर कर दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह अर्जी सावरकर पर उनकी टिप्पणी से जुड़े मानहानि के एक मामले में दायर की गई है। उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने अपनी अर्जी में दावा किया कि हाल ही में उनके द्वारा उठाए गए राजनीतिक मुद्दों और सावरकर पर पहले की गई टिप्पणियों ने उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा दिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे का प्रत्यक्ष वंशज है। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा और असंवैधानिक गतिविधियों का एक प्रलेखित इतिहास है।

महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि यह एक स्पष्ट, तार्किक और ठोस आशंका है कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है, झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है या अन्य तरीकों से निशाना बनाया जा सकता है। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा का इतिहास रहा है। इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह बयान महात्मा गांधी की हत्या के संदर्भ में दिया।

किन बीजेपी नेताओं ने दी धमकी?

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 'वोट चोरी' के आरोपों ने उनके राजनीतिक विरोधियों को भड़का दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भाजपा की ओर से दो सार्वजनिक धमकियाँ मिली हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें 'देश का नंबर एक आतंकवादी' कहा है। वहीं, भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने भी उन्हें धमकी दी है। पुणे की अदालत से राहुल गांधी ने आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा के लिए इन खतरों को गंभीरता से लिया जाए। क्योंकि उनकी जान को वास्तविक और गंभीर खतरा है। अब देखना अहम होगा कोर्ट उनके आवेदन में किए गए दावों पर क्या कुछ प्रतिक्रिया देता है।

क्या बोले सावरकर के पोते?

दूसरी ओर, सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि यह अर्जी बहुत पहले दायर की गई थी, लेकिन उनके (राहुल) द्वारा जानबूझकर मामले में देरी की जा रही है। राहुल गांधी का यह कदम पूरी तरह से अप्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि अदालत पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मामले की सुनवाई के लिए राहुल गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं है, इसके बावजूद वह कार्यवाही में देरी कर रहे हैं। उनकी अर्जी किसी भी तरह से मामले से जुड़ी नहीं है और इसका कोई औचित्य नहीं है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज