राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के किताब का किया जिक्र सोर्स-सोशल मीडिया
देश

Belonging: A Journey of Love पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, बोले- मां सोनिया की कहानी लाखों लोगों तक पहुंचेगी

Sonia Gandhi Book: पूर्व PM राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने मां सोनिया के संघर्ष को याद किया और उनकी किताब Belonging A Journey of Love पर गर्व जताते हुए भावुक पोस्ट साझा किया।

करुणा नंद शाहवाल

Rahul Gandhi Rajiv On Gandhi Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में राहुल ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता को आखिरी बार 35 साल पहले साथ देखा था और पिता के निधन के बाद सोनिया गांधी ने हर मुश्किल का सामना अद्भुत हिम्मत और सम्मान के साथ किया।

उन्होंने लिखा कि सिर्फ वह और प्रियंका गांधी ही जानते हैं कि राजीव गांधी के जाने के बाद उनकी मां ने कितना संघर्ष झेला। राहुल ने सोनिया गांधी की आने वाली पुस्तक “Belonging: A Journey of Love” का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि अब उनकी कहानी उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उन्हें प्यार करते हैं। उन्होंने अंत में कहा कि आज राजीव गांधी अपनी “खूबसूरत सोनिया” को गर्व से देखते हुए मुस्कुरा रहे होंगे।

राहुल गांधी ने पिता को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक भावुक संदेश साझा करते हुए राजीव गांधी के व्यक्तित्व और मूल्यों को याद किया। राहुल ने इस मौके पर अपनी मां सोनिया गांधी के संघर्ष, साहस और मजबूती का भी जिक्र किया और कहा कि कठिन परिस्थितियों में उन्होंने पूरे परिवार को मजबूती से संभाला।

राहुल ने मां सोनिया के नाम लिखा भावुक संदेश

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां सोनिया गांधी के संघर्ष को याद किया। उन्होंने लिखा, “मां, मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा पहले एक साथ देखा था। जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको जिंदगी की हर मुश्किल का सामना हिम्मत और गरिमा के साथ करते देखा है।”

राहुल ने आगे कहा कि “सिर्फ प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी कितनी कठिन रही। आपने हर चुनौती का सामना मजबूती से किया और हमें भी आगे बढ़ना सिखाया।”

राहुल बोले- आपकी कहानी अब दुनिया पढ़ेगी

राहुल गांधी ने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें इस बात की खुशी और गर्व है कि सोनिया गांधी की कहानी "Belonging A Journey of Love" अब उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उन्हें स्नेह और सम्मान की नजर से देखते हैं।

उन्होंने लिखा, “मैं जानता हूं कि आपकी तरह निजी जीवन पसंद करने वाले व्यक्ति के लिए अपनी इतनी खूबसूरत कहानी दुनिया के सामने रखना कितना कठिन रहा होगा। आज पापा की जयंती पर मैं उन्हें मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत मां को गर्व से उनकी ओर देखते हुए महसूस कर सकता हूं।”

राजीव गांधी को याद कर राहुल ने दोहराया उनका सपना

राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने लिखा कि भारतीयों के बीच सद्भाव, हर दिल में करुणा,

हर नागरिक के लिए न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार ही राजीव गांधी की सबसे बड़ी सीख थी। राहुल ने आगे कहा, “पापा, आपकी यही सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।”

सच का स्वागत जरूर किया जाएगा... सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गरमाई सियासत, राम कदम ने किया तीखा वार

JPSC और JSSC परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, हाईकोर्ट ने सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी रोक

कांग्रेस का बड़ा फैसला, सरकारी प्रोटोकॉल दरकिनार, वंदे मातरम के केवल दो पद गाने की परंपरा पर रहेगी कायम