भारत यात्रा पर आएंगे पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

डील, दोस्ती और डिनर...30 घंटे भारत में रहेंगे पुतिन, रक्षा से व्यापार तक बड़े फैसलों का सुपर शेड्यूल

India-Russia News: पुतिन की 30 घंटे की भारत यात्रा में डील, दोस्ती और डिनर डिप्लोमेसी शामिल होगी, जहां दोनों नेता रक्षा, ऊर्जा और व्यापार सहयोग पर महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे यहां।

अक्षय साहू

Putin India Visit: भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यूक्रेन युद्ध शुरु होने के बाद से रूसी राष्ट्रपति बहुत कम विदेश दौरे पर गए हैं। 

यूक्रेन में 2022 में विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत यात्रा होगा। यह 23वां भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन है, जिसे दोनों देश अत्यंत महत्वपूर्ण मान रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे। पुतिन कुल 30 घंटे भारत में रहेंगे इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु से मुलाकाल करेंगे।

अहम होगी मोदी-पुतिन की मुलाकात

भारत आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर पुतिन के सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। यह अनौपचारिक मुलाकात दोनों नेताओं के बीच भरोसे और व्यक्तिगत समीपता का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है। इसके बाद अगले दिन, 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में पुतिन को औपचारिक स्वागत और त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। लगभग एक घंटे बाद वे राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच औपचारिक बैठक होगी। इस 23वीं शिखर वार्ता में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष, आर्कटिक सहयोग और सामरिक साझेदारी जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिणामोन्मुख चर्चाएं होने की उम्मीद है। दोनों नेता बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी करेंगे, जिसमें नई घोषणाओं, प्रगति और भविष्य की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया जाएगा।

भारत-रूस बिजनेस फोरम का आयोजन

इसके बाद दोपहर 4 बजे दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। यह सत्र विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचा है। ऊर्जा, फार्मा, कृषि, रक्षा विनिर्माण और इंस्टिट्यूशनल फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और व्यापक बनाने पर दोनों पक्ष जोर देंगे। 5 दिसंबर की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राज्य भोज का आयोजन करेंगी। लगभग 30 घंटे के प्रवास के बाद राष्ट्रपति पुतिन उसी रात भारत से प्रस्थान करेंगे।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक