सांकेतिक तस्वीर 
देश

पंजाब में पकड़े गए 2 पाकिस्तानी जासूस, ISI को दे रहे थे सैन्य ठिकानों की जानकारी

पंजाब के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी की गई है। हरियाणा के नूंह जिला से तारीफ नाम के एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था।

अक्षय साहू

चंडीगढ़: पहलगाम हमले के बाद पुलिस प्रशासन पहले से और मुस्तैद हो गई है। पुलिस प्रशासन लगातार पाकिस्तानी जासूसों पर शिकंजा कस रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने दो लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस बात की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि, ‘गुरदासपुर पुलिस ने संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को विफल कर दिया।’

ISI को दे रहे थे सैन्य ठिकानों की जानकारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 15 मई को विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं से जानकारी मिली थी कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थानों के साथ ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ साझा करने में लगे हुए थे।

8 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद

उन्होंने बताया कि, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और आठ जिंदा कारतूस (.30 बोर) भी बरामद किया है। मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच से खुफिया जानकारी की पुष्टि हुई है।

डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ISI ऑपरेटर्स के साथ सीधे संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी ट्रांसमिट की थी। मामले में पीएस दोरंगला में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

हरियाणा और यूपी में भी पाक जासूस

पंजाब के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी की गई है। हरियाणा के नूंह जिला से तारीफ नाम के एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तारीफ वॉट्सऐप से भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो कर्मचारियों को भेज रहा था। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शहजाद नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। रामपुर निवासी शहजाद ISI के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव