प्रियंका चतुर्वेदी और पीएम नरेंद्र मोदी, (सोर्स- X/@priyankac19) 
देश

ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ, प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ; जानें क्या कहा

Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन आपूर्ति को लेकर हुई अहम बैठक की सराहना करते हुए इसे बहुत जरूरी कदम बताया।

मनोज आर्या

Priyanka Chaturvedi Supports PM Modi: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट के बीच सरकार की सक्रियता पर अब विपक्ष से भी समर्थन के सुर सुनाई दे रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन आपूर्ति को लेकर हुई अहम बैठक की सराहना करते हुए इसे बहुत जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए ऐसी तैयारियां जरूरी हैं, ताकि देश में ईंधन की कमी और कीमतों पर असर को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस संकट को लेकर एक्टिव हैं। वह कभी ईरान के राष्ट्रपति से संपर्क कर रहे हैं, तो वहीं इजरायल और अमेरिका से भी इस मसले पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिल ईस्ट संकट का असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। देश में होटल तो खुले हैं लेकिन एलपीजी की कमी के कारण आइटम्स कम हो गए हैं।

'युद्ध थमने के कोई आसार नहीं'

उन्होंने कहा कि तीसरा हफ्ता हो गया है युद्ध को लेकिन शांति के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की ओर से सभी मंत्रियों के साथ इस संकट पर चर्चा करना सराहनीय है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया और ईरान-यूएस युद्ध के चलते वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों के लिए चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।

एक्सपर्ट्स बोले चेन सप्लाई हुई प्रभावित

विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ सकता है, जिससे न केवल ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव होगा, बल्कि सप्लाई चेन भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सरकार की यह बैठक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अहम मानी जा रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम को दी बधाई

संसद के बाहर न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री को सबसे लंबे समय तक सरकार में बने रहने वाले नेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं उनको (पीएम मोदी) बहुत-बहुत बधाई और शुभकमानाएं देती हूं। मैं उम्मीद करती हूं की रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वे जनता के विश्वास को पूर्ण तरीके से निभाएंगे।

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR