रेणुका चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

प्रिविलेज मोशन पर पूछा सवाल...तो कुत्ते की तरह बोलने लगीं रेणुका चौधरी, सामने आया 'भौं-भौं' का VIDEO

Parliament Dog Row: मंगलवार को संसद के बाहर मीडिया ने जब रेणुका चौधरी से सवाल पूछा कि आपके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जा रहा है इस पर आप क्या कहेंगी? जवाब में रेणुका चौधरी ने कहा, "भौं-भौं...

अभिषेक सिंह

Renuka Choudhary: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। क्योंकि शीतकालीन सत्र के पहले दिन वह एक कुत्ते के साथ सदन में पहुंची थीं। जब उनसे पूछा गया तो कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर मोशन लाया गया तो वह इसका करारा जवाब देंगी। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि चौधरी ने पार्लियामेंट में मौजूद लोगों का अपमान किया है।

मंगलवार को संसद के बाहर मीडिया ने जब रेणुका चौधरी से सवाल पूछा कि आपके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जा रहा है इस पर आप क्या कहेंगी? जवाब में रेणुका चौधरी ने कहा, "भौं-भौं, और मैं क्या कह सकती हूं।" उन्होंने आगे कहा कि जब आएगा तो देखेंगे। क्या प्रॉब्लम है? जब आएगा तो मैं करारा जवाब दूंगी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अटल बिहार वाजपेयी का दिया उदाहरण

उन्होंने कहा कि अगर वे मेरे खिलाफ प्रिविलेज के उल्लंघन का मोशन लाना चाहते हैं, तो लाने दें। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी पार्लियामेंट में बैलगाड़ी लाए थे। हिंदू धर्म में कुत्तों का महत्व है। ऐसा कोई नियम नहीं है जिसे मैंने तोड़ा हो। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

शहजाद पूनावाला ने किया जोरदार हमला

रेणुका चौधरी के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने रेणुका को सीरियल ऑफेंडर करार देते हुए संसद, संविधान, सेना और सनातन का अपमान करने वाला बताया है।

सोमवार को कुत्ता लेकर पहुंची थी संसद

सोमवार को पार्लियामेंट के शीतकालीन सत्र के पहले दिन चौधरी कुत्ते को पार्लियामेंट में ले आईं। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा था, "यह शांत है और काटता नहीं है। काटने वाले तो पार्लियामेंट के अंदर बैठे और सरकार चलाने वाले लोग हैं।" उन्होंने कहा कि वह आवारा जानवर को उठाकर जानवरों के डॉक्टर के पास ले जा रही थीं।

भारतीय जनता पार्टी ने बनाया मुद्दा

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने न सिर्फ पार्लियामेंट की मर्यादा और गरिमा का उल्लंघन किया, बल्कि वहां काम करने वाले सभी सांसदों, सुरक्षाकर्मियों, अधिकारियों और दूसरे स्टाफ का अपमान किया है।

पात्रा ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी और रेणुका चौधरी के बयानों ने पार्लियामेंट की मर्यादा और गरिमा का उल्लंघन किया है, दोनों 'आर' को यह याद रखने की ज़रूरत है कि एक 'R' सांसदों की रिस्पॉन्सिबिलिटी भी दिखाता है।" पात्रा ने आरोप लगाया कि अपनी निराशा में, कांग्रेस "इतनी नीचे गिर गई" है कि उसके नेताओं ने पार्लियामेंट में अपनी ही पार्टी के सांसदों और 'दोस्तों' को भी नहीं बख्शा।

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

जब जलते घर में फंस गई थीं मां... रामनाथ कोविंद के जीवन का दर्दनाक सच, PM मोदी ने बताई आत्मकथा की 5 बड़ी बातें