File Pic 
देश

प्रशांत किशोर का बिहार के CM पर हमला, बोले- 'नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना ले फेविकोल कंपनी'

किर्तेश ढोबले

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीच लड़ाई जारी है। इस बीच, प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पूर्णिया (Purnia) में सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से चिपकने वाला कह डाला है। पता हो कि,इससे पहले नीतीश कुमार भी किशोर को पब्लिसिटी और बयानबाजी का एक्सपर्ट कह चुके हैं। 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि, अगर फेविकोल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार जी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि, किसी की भी सरकार हो, लेकिन वो कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं। 

प्रशांत कुमार का यह बयान नीतीश कुमार द्वारा दिए गए हालिया बयान  के बाद आया है। नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "एक महीने पहले तक 90 डिग्री के कोण पर झुक कर वो मोदी जी को प्रणाम करने वाले शख्स अगर किसी को बीजेपी (BJP) की बी टीम कह रहे हैं तो इस पर हम हंसे या रोए। बीजेपी के साथ होने या ना होने में नीतीश जी के सर्टिफिकेट का जीरो वैल्यू है। मैं स्वतंत्र हूं और जो करना चाह रहा हूं वो कर रहा हूं।" 

सोमवार को दिए एक बयान में प्रशांत किशोर ने बिहार को लेकर कहा था कि, बदलते राजनीतिक परिदृश्य का पूरे देश पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि यह केवल राज्य केंद्रित है। 2025 के बिहार चुनावों को लेकर उन्होंने इसमें बदलाव की भविष्यवाणी भी की थी। 

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट