शहजाद पूनावाला ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

टीएमसी सांसद जवाहर सरकार के बाद बंगाल में मचा राजनीतिक घमासान, शहजाद पूनावाला ने 'दीदी' पर साधा निशाना

टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने अपने इस्तीफे के लिए ममता बनर्जी को लिखे पत्र में टीएमसी की पोल खोल कर रख दी है। जवाहर सरकार के पत्र के बाद राजनीतिक घमासान अपने चरम पर पहुंच चुका है। जहां बीजेपी ने ममता सरकार को आड़े हाथ लेते हुए निशाना साधा है।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। हाल ही में टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता और राजनीति से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा। सासंद जवाहर सरकार ने इस्तीफा देने का कारण ममता सरकार की लापरवाही बताया था।

सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे को आधार बनाकर अब बीजेपी टीएमसी पर हमलावर हो रही है। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शजहाद पूनावाला ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवाहर सरकार ने टीएमसी की पोल खोल दी है। जिसको लेकर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी जवाहर सरकार पर इस्तीफे का दबाव बना रही हैं।

पूनावाला टीएमसी पर हुए हमलावर

जवाहर सरकार के इस्तीफे को आधार बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि जवाहर सरकार ने अपने पत्र में टीएमसी के अंदर की गंदगी, भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये को उजागर किया है। 'टीएमसी का मतलब है बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार।

जवाहर सरकार के पत्र में क्या था

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और राजनीति छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताया था। जवाहर सरकार ने उस पत्र दर्शाया था कि में पार्टी के नेताओं का एक वर्ग भ्रष्टाचार में लिप्त है। साथ ही शीर्ष नेतृत्व उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन सब कारणों से उन्होंने यह फैसला लिया है।

पूनावाला का आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जवाहर सरकार के पत्र से साफ पता चलता है कि ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल के हर संस्थान में भ्रष्टाचार किया है। राज्य में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को परेशान किया जाता है और चुप करा दिया जाता है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?