नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो) 
देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से की शुरुआत! आधा किया अपना काफिला, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे

PM Narendra Modi Convoy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से दुनिया में ईंधन संकट के दौरान जनता से इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसकी शुरुआत अब उन्होंने खुद से कर दी है।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Convoy Reduction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन संकट को लेकर ईंधन की खपत कम करने की मांग की थी। इस बात अब उन्होंने खुद भी अमल करना शुरू कर दिया है। दुनिया में चारो ओर युद्ध के चलते पीएम मोदी ने भारत की जनता से संकट से बचने की तैयारी करने की सलाह दी थी। उन्होंने विदेश यात्रा से बचने, सोना न खरीदने और ईंधन की खपत कम करने जैसे कई अहम निर्देश दिए थे।

जनता के सामने अब पीएम मोदी ने खुद इसका उदाहरण पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री ने अब अपना काफिला आधा करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने एसपीजी को निर्देश देते हुए कहा है कि उनके काफिले की गाड़ियों में 50 फिसदी कमी कर दी जाए। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके काफिले को अब लगभग आधा कर दिया जाएगा। इससे सरकारी खर्च में कटौती होने के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि जनता के सामने एक नया उदाहरण पेश करने के लिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।

एसपीजी ने किया अमल

पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद एसपीजी एक्शन में आ गयी हैं। एसपीजी अब यह सुनिश्चित कर रही है कि भले ही काफिले में कमी आए, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो पाए। साथ ही जरूरी नियमों का पालन भी किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पीएम की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार पहले से छोटा नजर आया था।

रेखा गुप्ता ने सीमित की वाहनों की संख्या

पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने रद्द किया विदेश दौरा

इसी क्रम में देश के कई मंत्रियों ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने और विदेश दौरा टालने का फैसला किया है। पीएम मोदी की अपील के बाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने यूएस दौरा रद्द कर दिया। संघवी को इस महीने के आखिर में फेडरेशन ऑफ गुजराती एसोसिएशन्स ऑफ यूएसए द्वारा आयोजित दूसरे गुजराती सम्मेलन में शामिल होना था। लेकिन पीएम मोदी की अपील के बाद अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार

Explainer: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा दोषी करार, अब कैसे तय होगी सजा, किसके पास है अधिकार?

तिहाड़ से मुंबई नहीं लाया जा सकता अनमोल बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट को बताई अड़चन

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित