प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन लाइव AI Generated Image
देश

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

Narendra Modi Birthday Live: पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। देशभर में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, आशीर्वाद का दीया समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। पढ़ें लाइव अपडेट्स।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Birthday Celebration Live Updates: आज प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' और 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा, जिसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन और जन-कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस बीच, अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थी 'आशीर्वाद का दीया' नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए 17 सितंबर को अपने घरों में ठीक वैसे ही दीया जलाएंगे, जैसे दिवाली पर जलाया जाता है। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स...

PM Narendra Modi Birthday Live: आज प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' और 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा, जिसके तहत रक्तदान शिविर, दीप प्रज्वलन और जन-कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

PM Narendra Modi Birthday Live: बंगाल में पौधारोपण के जरिए पीएम मोदी को दिया जन्मदिन का तोहफा

बंगाल के पुरुलिया जिले में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी ममता महतो और लेनिन महतो ने अपने खेत में पौधारोपण किया। उन्होंने यह काम जश्न मनाने और पीएम मोदी को 'जन्मदिन का तोहफा' देने के तौर पर किया।

ममता महतो और लेनिन महतो

CM Suvendu Adhikari Wishes PM Modi: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका अथक समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती है। आपके गतिशील मार्गदर्शन में, भारत प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और असीम शक्ति की कामना करता हूं, ताकि आप हमारी मातृभूमि को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाते रहें।"

PM Modi Birthday Celebration: दिल्ली में 'रन फॉर विकसित भारत फिट इंडिया' कार्यक्रम

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने 'रन फॉर विकसित भारत-फिट इंडिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

PM Modi Birthday in Ahmedabad: अहमदाबाद में 76 पौधे और 7600 दीये जलाए गए

गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर विश्व उमिया धाम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वड़नगर से गांधीनगर और गांधीनगर से दिल्ली तक के उनके राजनीतिक सफर को दिखाया गया। जश्न के हिस्से के तौर पर, 76 पौधे लगाए गए और भारत के नक्शे की आकृति बनाने के लिए 7,600 दीये जलाए गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Amit Shah Wishes Narendra Modi: अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मोदी जी के नेतृत्व में, देश ने पहली बार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को जमीनी स्तर पर लागू होते देखा है। अनुच्छेद 370 को हटाना, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर, इन फैसलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब सिर्फ निंदा नहीं करता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है। नक्सलवाद खत्म हो गया है, पूर्वोत्तर में दशकों पुराने विवाद शांति समझौतों से सुलझा लिए गए हैं और सीमाएं सुरक्षित हैं। एक सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त है। मोदी जी ने यह साबित कर दिया है।"

Shivraj Singh Chouhan Special Message: शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया खास वीडियो

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर खास संदेश दिया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा "कभी-कभी कोई ऐसा जन्मदिन आता है जो करोड़ों लोगों के दिलों में खुशी और उत्साह की लहरें पैदा कर देता है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी ऐसा ही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! वे दीर्घायु हों, सौ वर्ष तक जिएं और निरंतर भारत माता के चरणों में तथा जनता की सेवा करते रहें।"

PM Narendra Modi Sand Animation: सैंड आर्टिस्ट मानससाहू ने बनाया सैंड एनिमेशन

ओडिशा के पुरी में इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर अपने पुरी स्टूडियो में एक खास सैंड एनिमेशन बनाया है।

PM Narendra Modi Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है।"

PM Modi Birthday in Paris: एफिल टॉवर पर मनाया गया पीएम मोदी का बर्थडे

फ्रांस के पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ऐतिहासिक और दुनिया भर में मशहूर एफिल टॉवर पर मनाया गया, जहां प्रतीक सिंह जानू समेत बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों ने केक काटा और ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।

PM Modi Birthday Ayodhya: अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अयोध्या नगर निगम ने आयोजित किया था।

PM Modi Sand Art Puri: पुरी के बीच पर पीएम मोदी का 25 फीट का सैंड आर्ट

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पुरी बीच पर 2,500 मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करके 25 फीट का सैंड आर्ट बनाया है।

सुदर्शन पटनायक ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 25 फीट का सैंड आर्ट बनाया है। इसे 2,500 मिट्टी के दीयों से सजाया गया है। इसके जरिए 'आशीर्वाद का दीया' का संदेश दिया गया है। भारत के हर कोने में लोग भगवान के सामने दीये जला रहे हैं और पीएम मोदी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम भी भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे।"

Akshay Kumar Wishes PM Modi: अभिनेता अक्षय कुमार ने की सेवा संकल्प की प्रशंसा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मेरा मानना ​​है कि जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर और सुंदर तरीका कोई और नहीं हो सकता। किसी की सेवा करना, किसी जरूरतमंद की मदद करना, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना। बस यही एक सरल संकल्प। जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

CM Bhajanlal Sharma Wishes PM Modi: सीएम भजनलाल शर्मा ने शेयर किया खास वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा "आज, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर, राज्य की जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पूरा देश 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए इस खास मौके को मना रहा है। 17 सितंबर हमारे लिए उस नेता के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया है। जनसेवा से 25 साल पहले शुरू हुआ एक संकल्प, अब राष्ट्र सेवा की यात्रा बन गया है।"

PM Narendra Modi Post: पीएम मोदी के दिल को छू गया 'आशीर्वाद का दीया' अभियान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद का दीया अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ पल बहुत खास होते हैं! आशीर्वाद का दीया स्नेह का ऐसा ही एक इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज़्यादा निष्ठा से सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।"

PM Modi Birthday Celebration Live: सिलीगुड़ी में अनोखे अंदाज में मनाया गया जश्न

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर सिलीगुड़ी के स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बच्चे पीएम मोदी के वेश में और प्रधानमंत्री के चेहरे वाले मास्क पहनकर आए थे। उन्होंने स्कूल में जन्मदिन का केक काटा और जश्न में हिस्सा लिया।

PM Narendra Modi: SEMICON India 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे। 17 से 19 सितंबर 2026 तक चलने वाली यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी 'सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम' थीम पर आयोजित की जा रही है। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से जुड़ी ग्लोबल और भारतीय कंपनियां, नीति-निर्माता, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्ट-अप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र एक साथ आएंगे।

Amit Shah on PM Modi Birthday: वडनगर में अमित शाह ने की महाआरती

गुजरात के वडनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शर्मिष्ठा झील पर महा-आरती करने पहुंचे। मोदी के पैतृक गांव में 'सेवा संकल्प' अभियान की भी शुरुआत की जा रही है। इस दौरान डमरू की थाप और शंख की आवाज से परिसर गूंज उठा।

PM Modi Birthday Bike Rally: अमित शाह ने बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने वडनगर से वाराणसी तक एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। बाइकर्स सात राज्यों से गुजरेंगे और कई गांवों से होते हुए प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।

Vaibhav Sooryavanshi Wishes PM Modi: वैभव सूर्यवंशी ने शेयर की खास तस्वीर

भारत के युवा क्रिकेटरों में से एक वैभव सूर्यवंशी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जनसेवा में समर्पित कई और वर्षों की कामना करता हूं।"

Putin on PM Modi: पुतिन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदीरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक संदेश भेजा है। भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी के लिए संदेश साझा किया है - "आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है, और यह बिल्कुल सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, खुलकर और सार्थक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई, और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को साबित किया। हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लाभ के लिए अहम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।"

CM Rekha Gupta Blood Donation: सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस मौके पर आयोजित एक बड़े ब्लड डोनेशन कैंप में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया।

PM Modi Birthday Live: नायब सिंह सैनी ने की पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना 

कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। नायब सिंह सैनी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत को पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जिन्होंने गरीबों को सशक्त बनाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। विश्वकर्मा जयंती पर मैं सभी को बधाई देता हूं। हरियाणा इस मौके को 'सेवा संकल्प अभियान' के तौर पर मना रहा है, जिसमें जन-सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

PM Modi Birthday Live: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर कहा कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। उन्होंने दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बनाए रखने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम किया है। उनकी कोशिशों में लोगों को घर और रोज़गार के अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाना शामिल है।

PM Modi Birthday Live: देश के लिए जीते हैं प्रधानमंत्री मोदी: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, पूरा देश उनका जन्मदिन मना रहा है। पीएम मोदी जी देश के लिए जीते हैं और देश आज उनका जन्मदिन पूरे जोर-शोर से मना रहा है। ऐसा लग रहा है दिवाली आने वाली है। हर घर में एक दिया जल रहा है। हम भी हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाएंगे वहां पर चादरपोशी और दिया भी जलाएंगे।

PM Modi Birthday Live: सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन में 30 लाख दीये जलाए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शाम उज्जैन में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 30 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं।

PM Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना करता हूं। इटली और भारत अपनी गहरी दोस्ती को और मजबूत कर रहे हैं, और साथ मिलकर अपने देशों के लिए सहयोग और खुशहाली का भविष्य बना रहे हैं।

https://x.com/GiorgiaMeloni/status/2100546993336545776

PM Modi Birthday Live: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कालसी में आरती की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून के कालसी में आरती की।

PM Modi Birthday Live: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जलाया आशीर्वाद का दीया

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरोजिनी नगर के सीएम श्री स्कूल में छात्रों के साथ 'आशीर्वाद का दीया' जलाया।

PM Modi Birthday Live: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और भी मजबूत होगा: CM शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा दीए जलाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और भी मजबूत होगा।

PM Modi Birthday Live: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा आशीर्वाद का दीया में शामिल हुए

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा, आज आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम शुरू हो रहा है। आज मेरा साथ हमारे कैबिनेट में मंत्री भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद आकर इस मंदिर के विकास कार्य का उद्घाटन किया था। मैंने आज यहां खुद आया हूं और माता से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री मोदी को शक्ति दें।

PM Modi Birthday Live: लखनऊ में सीएम योगी 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम शुरू किया।

PM Modi Birthday Live: महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शामिल हुए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शामिल हुए।

PM Modi Birthday Live: PM मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया: CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उज्जैन के हर घाट पर दीये जलाए गए। देश की अर्थव्यवस्था बदली है, लोगों का जीवन बदला है और उज्जैन बदला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। बाबा महाकाल से कामना करूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी को लंबी उम्र दें और उनके शासन में भारत नंबर-1 बने।

PM Modi Birthday Live: देश का हर कोना, गांव और मोहल्ला प्रधानमंत्री की विकास योजनाओं के केंद्र में: नितिन नबीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, देश का हर कोना, गांव और मोहल्ला प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं के केंद्र में है। इसलिए, उन्हें हर कोने से आशीर्वाद मिल रहा है।

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री